बहादुरपुर थाना की पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद करते हुये दो चोर को किया गिरफ्तार।
दरभंगा /
आदर्श आचार संहिता के आलोक मे वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही कारवाई के आलोक मे बहादुरपुर थाना पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली हैं।बहादुरपुर थाना की पुलिस ने दो चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया हैं।वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाईकिल चोर गिरोह का सफल उद्भेदन किया गया हैं।
बताया गया हैं कि 13अप्रेल 24 को बहादुरपुर थानाध्यक्ष को सुचना मिली थी कि मिर्जा नसीम बेग पे० मो० जीमल सा० दिलावरपूर थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा का अपने घर से मोटरसाइकिल चोरी हो गया है |
सुचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कारवाई की गई।पुलिस घटनास्थल पर पहुची एवं आसपास के CCTV फुटेज का अवलोकन किया, अवलोकनोंपरांत चोरी कि गई मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति का पहचान मो० मिराज पे० मो तुफैल सा० वाजितपुर मिल्कीचक थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा के रूप में हुई |
इसके बाद पुलिस ने उक्त अभियुक्त को हिरासत में लिया एवं पूछताछ हेतु थाना पर लाया गया एवं पूछताछ कर उसके निशानदेही पर चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल को नरेश कुमार पे० लक्ष्मण यादव सा० भैरोपट्टी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा के घर से बरामद किया गया एवं अभियुक्त नरेश कुमार पे0 लक्ष्मण यादव सा0 भैरोपट्टी थाना बहादुर जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया | उक्त दोनों व्यक्ति से पूछताछ कर दोनों के निशानदेही पर मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी कि गई एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को मुकेश कुमार यादव पे० नथुनी यादव सा० गंज चौक थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा के घर से बरामद किया गया एवं अभियुक्त मुकेश कुमार यादव पे० नथुनी यादव सा० गंज चौक थाना बहादरपुर जिला दरभंगा की गिरफ्तारी हेतु एवं उक्त अभियुक्त कि निशानदेही पर अन्य चोरी की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु छापेमारी की जा रही है |
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
01.मो० मिराज पे० मो तुफैल सा० वाजितपुर मिल्कीचक थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा
02.नरेश कुमार पे० लक्ष्मण यादव सा० भैरोपट्टी थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा हैं।दो मोटरसाइकिल को बरामद किया हैं।पुलिस प्रयास कर रही हैं कि इस गिरोह मे शामिल और भी बदमाशों की गिरफ्तारी हो।

