नरमा में नवरात्रि दुर्गा पूजा के छठे दिन बेलनौती विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। माता रानी के डोली यात्रा में कुमारी कन्या सहित दर्जनों महिला भक्त हुए शामिल।जय मातादी, जय जगदंबा के जयकारा से क्षेत्र हुआ भक्तिमय में तब्दील।

अलीनगर/दरभंगा
प्रखंड के नरमा गांव में आयोजित श्री श्री 108 चैत्र नवरात्रि दुर्गा पूजा के छठे दिन रविवार को बेलनौती विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। समाजसेवी संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर से यात्रा आरंभ होकर नभरपट्टी पहुंची।अमित कुमार सिंह और मिथिलेश सिंह ने माता रानी के डोली यात्रा का नेतृत्व किया। मुख्य यजमान सरोज सिंह के संयोजन में पुरोहित प्रमोद कुमार झा, पंडित विकास झा और उनके टीम द्वारा पूजा संपन्न करवाया गया। इस दौरान कुमारी कन्याओं और महिलाओं की अधिक भीड़ देखी गई। सभी लोग जय माता दी और जय जगदंबा का नारा लगाते हुए यात्रा में शामिल हो रहे थे। मालूम हो कि नरमा गांव में विगत 40 साल से चैत्र नवरात्र का आयोजन धूमधाम से होता रहा है। संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि हमारे गांव पर माता रानी की विशेष कृपा रही है। यही कारण है कि हर साल धूमधाम से और शांतिपूर्वक पूजा संपन्न हो रही है। आज बेलनौती है। कल से श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए माता का दरबार खोल दिया जाएगा। आज सुबह मां कात्यायनी की पूजा की गयी है। उन्होंने अलीनगर प्रखंड वासियों से शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा और रामनवमी पर्व मनाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर दिनेश सिंह,पुरषोत्तम सिंह,सुधीर सिंह,नरेन्द्र नारायण सिंह,अरुण सिंह,कुंदन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
बिरौल विकास युवा मोर्चा के अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण समस्या पर हुई चर्चा, समाज हित में एवं युवाओं के समस्याओं को लेकर जागरूक रहने वाले प्रत्याशी का करेंगे समर्थन। मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया संकल्प।
बिरौल के एक व्यक्ति को गूगल का सहयोग लेना पड़ गया महंगा, पहले विश्वास में लिया फिर साइवर अपराधी ने दो बैंक खाता से उड़ाया लाखों रुपए, पीड़ित व्यक्ति ने साइवर थाना से की शिकायत। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा।