बिरौल विकास युवा मोर्चा के अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण समस्या पर हुई चर्चा, समाज हित में एवं युवाओं के समस्याओं को लेकर जागरूक रहने वाले प्रत्याशी का करेंगे समर्थन। मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया संकल्प।

बिरौल/दरभंगा

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को बिरौल विकास युवा मोर्चा का अहम बैठक रखा गया। जिसमें सभी सदस्यों ने सहभागिता ली। मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जो प्रत्याशी समाज हित में एवं युवाओं के समस्याओं को लेकर जागरूक होकर खड़ा रहेगा। सदस्य उस प्रत्याशी के पक्ष में खड़ा रहेगें ।
जो प्रत्याशी जीतने के बाद एकबार ना क्षेत्र में आते हैं ना क्षेत्र के गरीब जनता के हित के लिए खड़ा होते हैं । वैसे प्रत्याशी का हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं संस्था के उपाध्यक्ष रिकी राजपूत ने बताया कि पिछले चुनाव में भावनाओं में बहकर किसी विशेष व्यक्ति का संस्था के लोगों ने खुलकर समर्थन किया लेकिन जीतने के बाद उन्होंने जिज्ञासा करना भी उचित नहीं समझा और न ही समझते हैं। मोर्चा के सदस्य ऐसे प्रत्याशी का एकजुट होकर पुरजोर विरोध करेंगे। जो प्रत्याशी हमारे संस्था,समाज एवं युवाओं के लिए खड़ा रहेगा।हम सभी एकजुट होकर उनका समर्थन करेंगे। सोनपुर पघारी के अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि संस्था को क्षेत्र के समस्त युवाओं का समर्थन प्राप्त है।इस युवाओं के बदौलत हमलोग इस क्षेत्र का तकदीर और तस्वीर बदल सकते हैं।बिहार राज्य के सबसे पिछड़ा अनुमंडल का इलाका दरभंगा और दूसरा समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत आता है।अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था की ओर से इन बातों को गांव-गांव तक पहुंचाना और क्षेत्र के गरीब एवं युवाओं की आवाज बनकर खड़ा होना ही मुख्य मकसद होगा।
बैठक में कौशल बिरौलिया,बालकृष्ण आचार्य, सत्यनारायण चौपाल, अबुजर कासमी,दिनेश राम,अर्जुन सदा,जीबछ हजारी,सानू ठाकुर,अभिषेक कमती,मनोज मिश्र,मनमोहन चौधरी, रुपक सिंह,रौशन झा,घनश्याम झा,सियावर सिंह, रामबाबू झा,मनोरंजन झा, पंकज चौपाल, श्रवण कमती,लालबाबू चौपाल, विकास रंजन,विवेक रंजन, दिलखुश झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।