बिरौल के गनौरा तरबाड़ा में मतदाता जागरुकता संवाद आम सभा के माध्यम से जीविका दीदी ने मतदाताओं को किया जागरूक।
13 मई को प्रत्येक मतदाता मतदान के माध्यम से लोक सभा निर्वाचन का महा पर्व मनायें,मतदान हर मतदाता का संवैधानिक अधिकार है–ऋचा गर्गी
बिरौल/दरभंगा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशन में गनौरा तरबाड़ा पंचायत के पंचायत भवन में शनिवार को मतदाता जागरूकता संवाद आम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, जीविका द्वारा संपोषित जीवन ज्योति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के तत्वावधान में किया गया।जिसकी अध्यक्षता सीएल एफ की अध्यक्ष राधा देवी कर रही थी। सी एल एफ के सचिव सुलो देवी के नेतृत्व मे दर्जनों जीविका दीदीयां ने हाथो में मेहदी से “लोकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सब का फर्ज है” लिख कर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आगाज किया।बूथ न0-06 प्राथमिक विद्यालय परिसर मे जीविका एवं बाल विकास परियोजना के संयुक्त मार्गदर्शन मे रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए डीपीएम ऋचा गर्गी ने कहा कि,13 मई को प्रत्येक मतदाता मतदान के माध्यम से लोक सभा निर्वाचन का महा पर्व मनायें। उन्होंने कहा कि मतदान हर मतदाता का संवैधानिक अधिकार है। मतदान के माध्यम से मतदाता मन पसंद सरकार का चुनाव करें यही लोक तंत्र की खुबशुरति है। उन्होंने कहा हमारा लोक तंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोक तंत्र है। उन्होंने लोक तंत्र की मर्यादा बनाये रखने हेतु आगे आकर हर मतदाता वोट करेने तथा एक दूसरे को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की पिछले चुनाव में इस बूथ न0-06 पर मात्र 46.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मतदान प्रतिशत् को बढ़ाने हेतु जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसमें जीविका दिदियां की महत्ति भूमिका है।उन्होंने लोक तंत्र एवं देश को मजबूत करने हेतु लोगो को आगे आकर जागरुकता अभियान मे सहयोग करने की सलाह दी। मौके पर प्रखंड मेंटर सह प्रशिक्षण पदाधिकारी उत्तम कुमार, गुलाब देवी, अचल कुमार, सी एफ पूजा कुमारी बी के कांत कुमार यादव, भारती कुमारी, अंजली कुमारी, किरण देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, गायत्री देवी, रिंकू देवी, सरिता देवी,, सीता देवी सहित दर्जनों ने भाग लिया।

