दरभंगा बारएसोसियेशन भवन में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने हरदिल अजीज अधिवक्ता स्वर्गीय सियाराम चौधरी जी के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर किया नमन एवं  उनके संस्मरण को साझा किया।

विधि संवाददाता /

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में शुक्रवार को अधिवक्ता स्वर्गीय सियाराम चौधरी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। स्व० चौधरी के पुत्र अधिवक्ता सह सहोरा पंचायत के मुखिया कृष्ण कांत चौधरी ” रमण जी” की अध्यक्षता में आयोजित श्रधांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि सियाराम बाबू एक बहू आयामी ब्यक्तित्व के वकील थे। वे बिहार के एडवोकेट वेल्फेयर के लिए युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के आह्वान पर जेल भी गये थे। उनके सदप्रयास से सड़क विहीन आनंदपुर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय को सड़क मार्ग के लिए भूमि उपलब्ध हो सका। दिवानी,फौजदारी और रेभेन्यू मामलों पर उनका एक समान पकड़ था।

वे एक हंसमुख स्वभाव के सरल और शालीन अधिवक्ता थे।उन्होंने कहा कि सियाराम बाबू ऑल इन वन के रुप में अपनी अमिट छाप छोड़ गए हैं।उनके निधन से दरभंगा बार को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है। मौके पर अधिवक्ता रमण जी चौधरी, अरुण कुमार मिश्र, अमरनाथ झा, गौड़ी शंकर चौधरी, विष्णु कांत चौधरी, कमला कांत झा, माया शंकर चौधरी, संतोष कुमार सिंहा, रामवृक्ष सहनी, श्याम कुमार झा, संजय कुमार, आलोक कुमार, शशिभूषण सिंह,युगल किशोर मिश्र, मो० खली लुल्लाह, संजीत कुमार चौधरी, पंकज कुमार ठाकुर, मुरारी लाल केवट, बिरेन्द्र कुमार सिंह, सुधीर कुमार चौधरी, माधव कुमार लाभ सहित स्व० चौधरी के परिवार के सदस्य कमला कांत चौधरी “कन्हाई जी”,दीपक कुमार झा, सत्यम,अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा, मुरारी झा सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने सियाराम बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।