विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व हुई लूट के मामले मे दरभंगा पुलिस का सफल उदभेदन ,आठ लाख लूटे गये रकम मे दो लाख बरामद ,मोटरसाइकिल ,मोबाईल ,सिम के साथ तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार।

दरभंगा /

दरभंगा जिला अन्तर्गत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक के रिश्तेदार के कर्मी से आठ लाख रुपये लूट के मामले मे  घटना का सफल उदभेदन दरभंगा पुलिस ने कर दिया हें तथा लूट में संलिप्त 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार भी किया  हें। महज कम दिनों मे लूट की घटना का उदभेदन करते हुये बेहतर पुलिंसिंग की मिशाल दरभंगा पुलिस ने दी हें। इसे लेकर स्थानीय लोगों मे खुशी हें और वरीय पुलिस अधीक्षक की काफी तारीफ करते दिखाई दे रहें हें।

बता दे कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालूघाट में 06अप्रेल 24 की रात्रि समय करीब आठ बजे दीनानाथ गामी के सेल्समेन से अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा करीब 08 लाख रूपये लूट लिये जानें की घटना घटित हुई थी। इस बाबत वादी दीनानाथ गामी के लिखित आवेदन के आधार पर थाना मे कांड सं0-106/24 दिनांक- 07अप्रेल 24 को धारा-392 भा0द0वि० के अन्तर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था ।

अनुसंधान के क्रम में वि०वि० थाना के पुलिस पदा०/कर्मियों तथा डी0आई0यू0 टीम के सहयोग से एवं घटनास्थल के आसपास लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज/तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सुत्रो से मिले सूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अर्जून पासवान पिता राजू पासवान सा० बेला दुर्गा मंदिर ,सतो सहनी पिता सतुरी सहनी सा० सुन्दरपुर सहनी टोला एवं कृपा सागर पिता स्व० राजेन्द्र साह सा० बेला सुन्दरपुर सभी थाना वि०वि० जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया । इनके पास से इस कांड में लूटी गयी आठ लाख रूपया में से 2,00,000 रूपया पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस बाबत और भी अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना मे शामिल तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार पुलिस ने किया हें।
अर्जून पासवान पिता राजू पासवान सा० वेला दुर्गा मंदिर,सतो सहनी पिता सतुरी सहनी सा० सुन्दरपुर सहनी टोला,एवं कृपा सागर पिता स्व० राजेन्द्र साह सा० बेला सुन्दरपुर सभी थाना वि०वि० जिला दरभंगा के रहने वाले हें। इन अपराधियों के पकड़े जानें के बाद पुलिस ने लूटे गये रूपयो में 2,00,000/-दो लाख नगदी ,कांड में उपयोग किया गया मोटर साईकिल एवं  तीन मोबाईल फोन सीम के साथ बरामद किया हें।
छापामारी टीम मे थाना के पुलिस पदा०/कर्मियों/डी0आई0यू0 टीम शामिल थी । यही नहीं

गिरफ्तार अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास भी हें।
अर्जून पासवान का अपराधिक इतिहास

01. वि0वि0 थाना कांड सं0 59/13 दिनांक – 27/03/13 धारा-379 भा0द0वि० ।
02. वि०वि० थाना कांड सं0 70/13 दिनांक – 12/04/13 धारा-395/397 भा0द0वि० ।
03. वि0वि0 थाना कांड सं0 71/13 दिनांक – 13/04/13 धारा-412/414 भा0द0वि0 एवं 25 (1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम ।

सतो सहनी का अपराधिक इतिहास:-
01. वि0वि0 थाना कांड सं0 59/13 दिनांक – 27/03/13 धारा-379 भा0द0वि० ।
02. वि०वि० थाना कांड सं0 70/13 दिनांक – 12/04/13 धारा- 395/397 भा0द0वि० ।
03. वि0वि0 थाना कांड सं0 71/13 दिनांक – 13/04/13 धारा- 412/414 भा0द0वि0 एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम ।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुये कहा हें कि
शेष अपराधकर्मी कृपा सागर का अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।