घनश्यामपुर के दोहथा में समाज सेवी व सौ वर्षीय किसान ठक्को यादव का निधन हो गया,उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना की प्रकट।

घनश्यामपुर/दरभंगा

घनश्यामपुर प्रखंड के दोहथा गांव में 100 वर्षीय ठको यादव का निधन हो गया। पेशे से वो किसान थे। उनके निधन के उपरांत किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह उनके आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में 100 साल तक जीना,अपने आप में बहुत बड़ी बात है लेकिन उन्होंने खान-पान को सदैव सुचारू रूप से बनाए रखा, जिसके चलते वह 100 साल तक जीने में सफल रहे। उन्होंने आगे बताया कि ठको यादव एक धार्मिक प्रवृति के साथ साथ समाजसेवी इंसान थे, उनका जाना समाज में भारी क्षति है। जब भी समाज में कोई समस्या होती थी तो लोग उनके पास जाते थे, बुजुर्ग होने के नाते लोग उनकी काफी इज्जत करते और सम्मान भी करते थे। भगवान मृतक की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार के लोगों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। ठक्को यादवके बड़े पुत्र राजेंद्र यादव ने कहा कि मेरे पिताजी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर डॉक्टर कपिल, जीवछ यादव, गणेश यादव, बाबू प्रसाद यादव, विशुनदेव, नरेंद्र कुमार, विकास प्रसाद सहित गांव के कई लोग उपस्थित थे।