दरभंगा। सदर प्रखंड के शहवाजपुर पंचायत के भलुका गांव में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान इमाम ने देश की तरक्की अमन चैन भाईचारा और खुशहाली की दुआ की। इस मौके पर समाज सेवी मो. असरारुल हक “लाडले” ने कहा कि ईद लोगों को जोड़ने का और एक-दूसरे में प्यार बांटने का त्योहार है। अल्लाह पाक देश में मोहब्बत कायम रखें सभी लोग स्वस्थ और निरोग रहें। वहीं डॉ. मो. इमामुल हक “इमाम” ने कहा कि ईद में लोग एक-दूसरे के गले लगा कर सभी गीले सिकवे भूलकर आपस में प्यार बांटते हैं। सभी दोस्तों रिश्तेदारों और गांव के लोगों के घरों में जाकर ईद की बधाई देते हुए एक-दूसरे को जोड़ने का काम करते हैं। समाज का घर हर एक-दूसरे से जुड़कर मोहब्बत के साथ रहेगा तो देश भी मजबूत हो और सभी देशवासी मिलजुलकर देश को तरक्की और उन्नति की ओर ले जाएंगे इसलिए हम सभी को चाहिए कि ईद की खुशियां समाज के हर तबके में मिलकर बांटे। ईद की नमाज में मो. मुम्ताजुल हक, मो. अबरारुल हक, मो. इमरानुल हक, मो. आरिफ एकराम, मो. इम्तियाजुल हक, शहनवाजुल हक, मो. मेराज, मो. कैफ, आजाद, इकबाल, मो. शब्जा, उम्र, मिस्टर, नफीस इकबाल, अरशद, रेजाउल हक, तौफीक रजा, नदीम फिरोज, वहिदुल हक, मोहम्मद आजम, अरशद, गुलाब हैदर, फिरोज, उम्र, रहमत, खुरम, सन्नी, राजा, सरफराज, शमीम, नौशाद साहब, रूस्तम, फैयाज, महताब, रूमी आदि ने अदा की।