जाले । बाइक की ठोकर से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गुरुवार की शाम घोघराहा-जाले सड़क में सहसपुर के रामटोला जाने वाली सड़क के समीप की है। बच्ची को अज्ञात बाइक की ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची सुधीर कुमार पासवान की छह वर्षीया पुत्री कृति कुमारी बताई जाती है। घायल की प्राथमिक चिकित्सा रेफरल अस्पताल में की गई। रेफरल अस्पताल के आयुष चिकित्सक डा. वीरेंद्र कुमार ने बच्ची की गंभीर हालत देख, बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है। स्वजनो ने बताया कि बच्ची को डीएमसीएच से पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है।