दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कामेश्वर नगर परिसर स्थित दरभंगा महाराजा रमेश्वर सिंह की प्रतिमा के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। जिसकी तस्वीर वायरल होने लगी है। वहीं दूसरी तरफ प्रतिमा के बगल में माधवेश्वर परिसर में नौका विहार के लिए उमड़ी भीड़ पर एक पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई है। माहौल बिगड़ने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर एसपी शुभम आर्य, सदर एसडीओ विकास कुमार, सीडीपीओ अमित कुमार सहित कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करवाया और खुद नौका बिहार कर दूसरे समुदाय के लिए भी नौका विहार शुरू करवाया। समय रहते प्रशासन स्थिति सामान्य कर लिया। दरअसल ईद के मौके पर आज एक विशेष समुदाय के लोगों की भीड़ दरभंगा राज परिसर में घूमने-फिरने के लिए उमड़ पड़ी, लेकिन इसी भीड़ में कुछ कम उम्र के बच्चे राज के चौरंगी पर पहुंच गए। कुछ बच्चे दरभंगा महाराज रामेश्वर सिंह की प्रतिमा के साथ मोबाइल से सेल्फी लेने लगे इसी बीच एक लड़का महाराज के प्रतिमा के ऊपर चढ़ गया और महाराज के प्रतिमा के दोनों कंधों पर पांव रख कर सिर पर ही बैठ गया और कुछ लड़के उसकी तस्वीर उतारने लगे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग की नजर पड़ी तब सभी लड़के को यहां से खदेड़ दिया। इसके तुरंत बाद राज परिसर के अंदर श्यामा माई मंदिर में अचानक फिर से विशेष समुदाय के लोग पहुंचे और तालाब में वोटिंग का आनंद लेने लगे तभी यह बातें फैल गई की वोटिंग के दौरान कुछ लोग अभद्रता फैला रहे हैं। यहां भी दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई और तत्काल में चल रहे वोटिंग को रुकवा दिया। नगर एसपी ने बताया कि कहीं किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचाई गई है। मंदिर के पुजारी और गार्ड से भी तहकीकात की गई है। हलांकि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। यदि कुछ गलत बात सामने आती है, तो गलत करने वालों पर कारवाई की जाएगी।
