दरभंगा ब्रेकिंग/

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के अम्बेडकर सभागार में लगी आग,सभी सामान जलकर राख

दरभंगा /संजय कुमार राय

एक तरफ लोग ईद उल फितर का जश्न मना रहें थे वहीं दूसरी और अंबेडकर सभागार धूं -धूं कर जल रहा था। सूचना पाते ही अग्निशमन की टीम वहां पहुंची और लगी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कई सामान जलकर राख हो गया था।
पूरे जिला में ईद,रामनवमी पर्व,को शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने हेतु अम्बेडकर सभागार मे कंट्रोल रूम बनाया गया था और इसी अंबेडकर सभागार से सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा रहा था।

बताया जा रहा हैं कि इस अगलगी से कैमरा,ऐसी ,लाइट,माइक, प्रोजेक्टर सहित सभी कुर्सियां जलकर खाक हो गई हैं। हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया हैं।

यहां बता दे कि इससे पूर्व मे समाहरणालय स्थित एक कार्यालय मे अगलगी की घटना हुई थी लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था इस कारण ज्यादा क्षति नहीं हुई। अब अंबेडकर सभागार मे आग लगने से कई सवालों को उठना लाजमी हैं ?आखिर समाहरणालय स्थित कार्यालय मे ही आग क्यू लग रही हैं ?कहीं ऐसा तो नहीं कि समाहरणालय का कोई विक्षिप्त कर्मी ऐसा कारनामा कर दिया हैं। ऐसे मामले मे अक्सर जवाब मिलता हैं कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हैं लेकिन ऐसा होता तो और भी जिले मे कार्यालय हैं ॥कहीं ऐसा तो नहीं कि जिलाधिकारी से किसी की बनती नहीं हो और वह कर्मी ऐसी घटना का अंजाम दे देता हो ?ऐसे मे सीसीटीवी फुटेज की जांच करना आवश्यक हैं ताकि फिर से घटना की पुनरावृति नहीं हो ?ऐसे गंभीर मामलों मे जांच आवश्यक हैं।