शांतिपूर्ण माहोल मे ईद उल फितर की नमाज संपन्न ,भाईचारे का मिशाल देकर लोग मना रहें हैं ईद ,चप्पे -चप्पे पर पुलिस की हैं तैनाती।

दरभंगा /संजय कुमार राय

रमजान का महीना समाप्त होने के बाद पूरे जिले मे बड़े धूमधाम से ईद -उल -फितर का पर्व मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम मे सुबह सवा सात बजे के बीच तकरीबन सभी मस्जिदों मे नमाज की रस्म अदा की गई।नमाज के बाद सभी एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। इस पर्व को शांतिपूर्ण माहोल मे मनाये जानें को लेकर सभी जगहों पर पुलिस की मुस्तैदी बेहतर थी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व अपनी रोटी नहीं सेक सके।
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने इस अवसर को शांतिपूर्ण माहोल मे मनाये जानें को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की थी ।इतना ही नहीं इन पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी के लिये उन्होंने निरीक्षण भी कराया ताकि डयूटी मे कोई कोताही नहीं हो।

यहां बता दे कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था मे लगे पुलिस बल /जवान का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पूर्व से तैनात पुलिस पदाधिकारी/कर्मी अपने कर्तव्य पर उपस्थित पाए गए। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात,परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थाना अध्यक्ष को भ्रमणशील रहने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्रों मे पड़ने वाले इलाकों के बाबत संबंधित थाना क्षेत्रों से जानकारी ली और इलाके मे पुलिस जवानों को गश्त करने का निर्देश दिया। एसपी काम्या मिश्रा ने कहा कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।