सिविल कोर्ट प्रांगण में ई-कोर्ट फीस बिक्री काउंटर बन्द,सरकार को भारी राजस्व की क्षति।
सिविल कोर्ट प्रांगण में ई-कोर्ट फीस बिक्री काउंटर बन्द,सरकार को भारी राजस्व की क्षति।
सिविल कोर्ट प्रांगण में ई-कोर्ट फीस बिक्री काउंटर बन्द,सरकार को भारी राजस्व की क्षति।
दरभंगा /विधि संवाददाता
सिविल कोर्ट दरभंगा प्रांगण के ई – कोर्ट फीस बिक्री के दोनों काउंटर बुधवार को बंद रहने को लेकर हजारों लोगों को बिना शपथ-पत्र बनाये ही विवश होकर घर वापस घर लौटना पड़ा।चूंकि उन्हें वेल्फेयर और कोर्ट फीस स्टाम्प नहीं मिला। दरभंगा के सिविल कोर्ट प्रागंण में राज्य सरकार द्वारा संचालित ई-कोर्ट फीस और वेलफेयर स्टांप बिक्री के दो केंद्र बंद रहने से राज्य सरकार को लाखों रुपये की क्षति बुधवार को हुई है। वहीं हजारों न्याय अतिथियों को बिना शपथ-पत्र बनबाये ही अपने अपने घर लौटना पड़ा।बुधवार को सिविल कोर्ट बंद था परन्तु आयुक्त न्यायालय, डीएम न्यायालय, एसडीएम न्यायालय, डीसीएलआर न्यायालय, अपर समाहर्ता न्यायालय, कार्यपालक दंडाधिकारी अदालत के मुकदमे के पक्षकारों को बिना कोर्ट फीस स्टाम्प और वेलफेयर स्टाम्प के ही अपने मुकदमे में समुचित पैरवी करने को विवश होना पड़ा। कार्यपालक दंडाधिकारी से शपथ पत्र बनवाने आए लोगों को वेलफेयर और कोर्ट फी स्टाम्प नहीं मिलने से उन सभी लोगों को मानसिक परेशानी आर्थिक क्षति और समय की बर्बादी हुई है और शपथ-पत्र नहीं बन पाया। आरटीआई कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह ने राज्य सरकार की हुई क्षति को लेकर और मुकदमे के पक्षकारों की परेशानी को लेकर जिला दंडाधिकारी दरभंगा को आवेदन पत्र देकर बंद बिक्री केंद्रों के कर्मचारियों के विरुद्ध राज्यकोष की क्षति पहुंचाने के अभियोग में सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।वहीं सिविल कोर्ट दिवस और कार्यपालिका कोर्ट कार्य दिवस को ई – कोर्ट फीस बिक्री के दोनों काउंटर को निश्चित रूप से खूले रखने का अनुरोध राज्यकोष हित एवं न्याय अतिथियों के हित में किया है।
दरभंगा बारएसोसियेशन भवन में बुधवार को अधिवक्ताओं ने मूर्धन्य अधिवक्ता स्वर्गीय त्रिवेणीकांत झा के 13 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अवदानों का किया स्मरण।
दरभंगा ब्रेकिंग /जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के अम्बेडकर सभागार में लगी आग,सभी सामान जलकर राख।