दरभंगा बारएसोसियेशन भवन में बुधवार को अधिवक्ताओं ने मूर्धन्य अधिवक्ता स्वर्गीय त्रिवेणीकांत झा के 13 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अवदानों का किया स्मरण।

दरभंगा /विधि संवाददाता

दरभंगा जिला के पूर्व लोक अभियोजक सह सुविख्यात विधिवेत्ता त्रिवेणीकांत झा के 13 वीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया ।अधिवक्ता बिरेन्द्र कुमार सिंह और अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय त्रिवेणीकांत झा जी का मजबूत पकड़ भारतीय दंड संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर था। वे विधि के अनुसार कार्य करने के लिए प्रसिद्ध थे। कानून का पाठ पढ़ाने के लिए चर्चित थे। वे लोक अभियोजक कार्यकाल में राज्य को भी मुवक्किल मानते थे। वकालत के लिए समर्पित रहे। वे एक विधिवेत्ता के रुप में प्रसिद्ध थे। उनके निधन से दरभंगा के वकीलों और मुवक्किलों को काफी क्षति हुई। जिसका भरपाई संभव नहीं। श्रद्धांजलि समारोह के मौके पर अधिवक्ता रामबृक्ष सहनी, प्रतिमा लाल, भवनाथ मिश्र, पंकज कुमार, अजय कुमार, गणेश साह, प्रमोद ठाकुर, राम विलास महतो, श्याम कुमार झा, संतोष कुमार सिन्हा, संजय कुमार, अनिल कुमार मिश्र, बिष्णु कांत चौधरी न्याय अतिथि आशीष कुमार सिंह, आर टी आई कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने त्रिवेणी बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।