13 मार्च को हुई लोहे का छड़ की चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर ली। चोरी की इस घटना में संलिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,चोर मुजफ्फरपुर जिला का है रहने वाला, मामले का मास्टर माइंड झंझारपुर जेल में है बंद।
प्रशांत कुमार/कुशेश्वरस्थान
स्थानीय थाना क्षेत्र के बेर चौक स्थित किशोर इंटरप्राइजेज (ट्रेडिंग) की दुकान से 13 मार्च को हुई लोहे का छड़ की चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर ली। चोरी की इस घटना में संलिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना अंतर्गत नेकनामपुर निवासी दरोगा राम है। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने छड़ चोरी के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न जगहों पर लगा सीसीटीवी से लिए गए फुटेज के आधार पर मिले संदिग्धों का तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चोरी के इस मामले में संलिप्तों तक पुलिस को पहुंचाने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि इस मामले का एक मास्टरमाइंड झंझारपुर जेल में बंद हैं। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

