बिरौल में आर एस एस ने धूमधाम से मनाया हिन्दू नव वर्ष,जिला व विभाग कार्यवाह ने बौधिक के माध्यम शाखा लगाने पर दिया बल।
बिरौल/दरभंगा
अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कार्यवाह सत्येंद्र सिंह ने अपने बौधिक में हिन्दू नव वर्ष पर विस्तार से चर्चा किये। उन्होंने कहा कि अपने राष्ट्र के योद्धाओं ने अंग्रेजों से आजाद कराये। उन्होंने सनातन धर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए संगठित होना जरूरी है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के बताए हुए कई महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की।कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सुपौल बाजार स्थित हाटगाछी दूर्गा मंदिर परिसर में लोगों के बीच अल्पाहार का वितरण किया। मौके पर आर एस एस के विभाग कार्यवाह सनोज नायक,जिला कार्यवाह सत्येन्द्र सिंह,जिला मजदूर प्रमुख तेजनारायण भंडारी,संजय चौधरी,आचार्य राजेश जी,बलराम सहनी,लखी कुमार सहनी,मनोज मंडल, सुनील महतो,आचार्य अजय जी,विष्णु सहनी सहित कई बाल व शिशु स्वयं सेवक उपस्थित थे।

