अलीनगर में कलश शोभा यात्रा के साथ चैत्र नवरात्र का हुआ शुभारंभ, आचार्य व पंडितों के द्वारा स्वस्तिवाचन और वेद पाठ से संपूर्ण वातावरण हो गया भक्तिमय, कलश में जल भरने कुमारी कन्याओं की टोली पहुंची पवित्र कमला नदी फेटकी घाट।

अलीनगर/दरभंगा

अलीनगर प्रखंड के नरमा गांव में मंगलवार को चैत्र नवरात्र का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। समाजसेवी संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से कलश यात्रा का आरम्भ किया गया। विभिन्न परिधानों में सज धज कर कुमारी कन्याओं की टोली पवित्र कमला नदी फेटकी घाट पहुंची,जहां विधि पूर्वक मंत्र उच्चारण के बाद पंडितों द्वारा पूजा अर्चना करने के उपरांत कुमारी कन्याओं से कलश भरवाया गया। रास्ते में आचार्य विकाश वत्स शास्त्री, चंदन शास्त्री, ललन शास्त्री, पंडित विशाल, पंडित प्रमोद झा,पंडित अक्षय झा के द्वारा स्वस्तिवाचन और वेद पाठ किए जाने के कारण संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा पूजा समिति की ओर से संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि उनके गांव में विगत 39 साल से चैत्र नवरात्र का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष 40वां आयोजन है।पूर्वजों द्वारा शुरू किए गए इस आयोजन को नवयुवकों ने अब संभाल लिया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजा पाठ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष मां घोड़े पर सवार होकर आ रही है और आज प्रथम रूप अर्थात शैलपुत्री की पूजा नियम निष्ठा के साथ सरोज सिंह के द्वारा की गयी है। अगले 9 दिनों तक भक्तिमय सा माहौल में लोगों को शामिल होकर पुण्य का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारा बनाते हुए जगत जननी जगदंबा की पूजा और रामनवमी मनाने का आग्रह किया है।इस मौके पर दिनेश प्रसाद सिंह, सुजित चौधरी, वैद्यनाथ प्रसाद सिंह, ललित मोहन झा,लाल मुखिया, राघव झा, कुंदन राजपूत, राहुल सिंह के साथ साथ समस्त ग्रामवासी, पंचायतवासी व क्षेत्रवासी मौजुद थे।