भालपट्टी ओपी क्षेत्र के नैनाघाट मे हुई तीन पुलिसवालों के घर चोरी ,लाखों के सामान उड़ा लें गये चोर।

दरभंगा /

सदर प्रखंड क्षेत्र के भालपट्टी थाना अंतर्गत नैना घाट स्थित वार्ड17मे चोरों का आतंक व्याप्त हैं। एक रात मे चोरों ने तीन घरों मे चोरी की हैं। यह चोरी पूर्व के डीएसपी ,एसआई , एवं जेल मे कार्यरत पुलिस के घर मे हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि चोर कई लाख मूल्य के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लें जानें मे सफल रहा। लोंगों को सुबह मे पता चला कि इन घरों मे चोरी हुई हैं।

घटना स्थल के अगल बगल सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिसमें बताया जा रहा हैं कि चोरों का चेहरा कैद हैं।

इस घटना के सूचना मिलने पर इंसाफ मंच के नेता पप्पू खां ने कहा कि इस मामले मे पुलिस सीसीटीवी की जांच पड़ताल कर कारवाई करें तो सभी चोर पुलिस के पकड़ मे आ जाएंगे।
पप्पू ने पुलिस पर आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस की गश्ती नहीं होने के कारण चोरी की घटनाओं मे वृद्धि हुई हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों मे गश्ती नहीं होती हैं।
पप्पू ने कहा कि जिन घरों मे  चोरी की घटनाएं हुई हैं उनमें जैनुल अब्दिन एवं मुर्शीद खां हैं। दोनों भाई झारखंड पुलिस मे कार्यरत हैं।