बूथ स्वीप दूत के रूप मे जीविका दीदीयां का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन उन्मुखीकरण संगोष्टी का हुआ आयोजन,बीडीओ सहित कई पदाधिकारी थे मौजूद।
बूथ स्वीप दूत के रूप मे जीविका दीदीयां का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन उन्मुखीकरण संगोष्टी का हुआ आयोजन,बीडीओ सहित कई पदाधिकारी थे मौजूद।
बूथ स्वीप दूत के रूप मे जीविका दीदीयां का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन उन्मुखीकरण संगोष्टी का हुआ आयोजन,बीडीओ सहित कई पदाधिकारी थे मौजूद।
बिरौल/दरभंगा
लोक सभा निर्वाचन 2024 की सफल क्रियान्वयन तथा बूथ पर शत प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिशिचित कराने मे सहयोग हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पधाधिकारी के निर्देशन मे प्रखंड मुख्यालय सभागार मे बीडीओ प्रेम सागर मिश्र की अध्यक्षता मे बूथ स्वीप दूत के रूप मे नामित जीविका दीदीयों का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन उन्मुखीकरण संगोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जीविका गीत “इतनी शक्ति हमे देना दाता,मन विश्वास कमजोर हो ना” से तथा ” एक वोट देश के नाम, स्वीप दूत का नारा है, शत प्रतिशत मतदान करना है “नारा लगाकर किया गया। इस कार्यक्रम मे 20 बूथ से 200 जीविका दीदीयों ने भाग लिया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने जीविका दीदीयों के द्वारा लोक सभा चुनाव के घोषणा के बाद एसडीओ के निर्देशन मे निरंतर मतदाता जागरुकता अभियान चलायें जाने की प्रशंसा करते हुए कहा की जीविका दीदीयां राष्ट्र नव निर्माण मे उत्कृष्ट कार्य कर रही है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा की जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक बूथ पर दस दस जीविका दीदीयां को बूथ स्वीप दूत के रूप मे नामित किया जो बूथ क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के दिन बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही मतदाता को वोट के महत्व को बताने का कार्य करेगी।उन्होंने कहा की बूथ स्वीप दूत को पहचान के रूप मे बैच दिया जायेगा। उन्होंने जीविका दीदीयां को घर घर जाकर प्रेरित करने आहवान किया। अपने संबोधन में प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि लोक तंत्र मे जनता मालिक है एवं संविधान ने प्रत्येक मतदाता को मतदान के माध्यम से अपने पसंद की सरकार बनाने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि 13 मई को वोट देना हर एक मतदाता की जिम्मेवारी है। मतदाता को प्रेरित करने व प्रचार प्रसार करना प्रशासन की जिम्मेवारी है एवं इसे जीविका दीदीयां प्रत्येक दिन भिन्न भिन्न ग्राम मे समूह, ग्राम संगठन, संकुल संघ की बैठक, रंगोली, रैली, जागरुकता सभा,चौपाल आदि माध्यमो से कर रही है। उन्होंने लोक सभा चुनाव संपन्न होने तक जागरुकता अभियान चलाते रहने की सलाह दी। सभा को, क्षेत्रीय समन्वयक इंद्रजीत कुमार, सी एफ नितीश कुमार, निरण कुमारी, बुक कीपर रखी कुमारी, सामुदायिक उत्प्रेरक तारा देवी फूल देवी, नितु देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, देवंती देवी एवम निर्मला देवी ने संबोधित किया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नभरपट्टी में वार्षिक परीक्षा 2024 के परीक्षा फल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,कई गणमान्य लोगों ने अभिभावक से किया आग्रह, कहा- स्कूल टाइम में न तो कोचिंग जाएं और न ही कोचिंग संचालक बच्चों को बुलाएं।
सात महीने मे पैसे दुगुना करने वाले गिरोह के एक ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,क्रिप्टो करेंसी और बीट कॉइन के नाम पर दो करोड़ रुपये से अधिक की कर ली थी ठगी।