उत्क्रमित मध्य विद्यालय नभरपट्टी में वार्षिक परीक्षा 2024 के परीक्षा फल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,कई गणमान्य लोगों ने अभिभावक से किया आग्रह, कहा- स्कूल टाइम में न तो कोचिंग जाएं और न ही कोचिंग संचालक बच्चों को बुलाएं।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नभरपट्टी में वार्षिक परीक्षा 2024 के परीक्षा फल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,कई गणमान्य लोगों ने अभिभावक से किया आग्रह, कहा- स्कूल टाइम में न तो कोचिंग जाएं और न ही कोचिंग संचालक बच्चों को बुलाएं।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नभरपट्टी में वार्षिक परीक्षा 2024 के परीक्षा फल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,कई गणमान्य लोगों ने अभिभावक से किया आग्रह, कहा- स्कूल टाइम में न तो कोचिंग जाएं और न ही कोचिंग संचालक बच्चों को बुलाएं।
अलीनगर/दरभंगा
अलीनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नभरपट्टी में सोमवार को वार्षिक परीक्षा 2024 के परीक्षा फल वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यातिथि के रूप में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका स्वागत स्कूल मास्टर के द्वारा पाग एवं दुपट्टा के साथ किया गया। कसरौर हाईस्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग देश के भविष्य हैं,अगर आप शिक्षित हो जाते हैं तो भरोसा रखिए कि हमारा देश विकास की ओर अग्रसर रहेगा। वही पप्पू सिंह ने बच्चों एवं अभिभावक से आग्रह करते हुए कहा कि स्कूल टाइम में न तो कोचिंग जाएं और न ही कोचिंग संचालक बच्चों को बुलाएं। उन्होंने कहा की समाज में शिक्षा का होना बहुत जरूरी है अगर शिक्षा का विस्तार होगा तो इसमें भेदभाव, कुरीतियों आदि को आसानीपूर्वक मिटाया जा सकता है। पप्पू सिंह ने कहा की बीपीएससी द्वारा बहाली होने के उपरांत हर एक सरकारी स्कूलों में ए ग्रेड के शिक्षक उपलब्ध करवाए गए हैं। सरकार बच्चों को पढ़ने के साथ-साथ भोजन और पारितोषिक देने की भी व्यवस्था कर रही है।अगर कोई छात्रा मैट्रिक परीक्षा पास करती हैं तो 10000, इंटर व ग्रेजुएशन पास करने पर क्रमश 25000 से 50000 का इनाम दिया जाता है। इसलिए आप लोगों को तन मन के साथ पढ़ना है और आगे बढ़ाना है। साल 2023 और 24 में कक्षा 1 से लेकर 8 तक प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले सभी छात्रों को पप्पू सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया।वर्ग 1 से प्रथम पुरस्कार कीर्ति कुमारी, द्वितीय पुरस्कार रिया कुमारी और तृतीय पुरस्कार आयुष कुमार को दिया गया।तो वहीं वर्ग 2 के लिए प्रथम कृष्ण पंडित, संतोषी कुमारी और कृष्ण कुमार मंडल को सम्मानित किया गया। वर्ग 3 के लिए शिवानी कुमारी, प्रताप पंडित और दानिश पंडित को पुरस्कार दिया गया। तो बात करें क्लास 4 के लिए तो आजाद कुमार यादव, शिवम कुमार यादव और प्रीति कुमारी. वर्ग 5 के लिए कृष्ण यादव, आयुष कुमार राज, भावना कुमारी।कक्षा 6 के लिए मनीष कुमार पंडित, आरती कुमारी, सूरज यादव. वर्ग 7 के लिए साक्षी कुमारी, कौशल कुमार झा और सोनी कुमारी। इसी तरह कक्षा 8 के लिए कृष्ण कुमार पंडित, सुभाष चंद्र यादव और आकाश कुमार यादव को सम्मानित किया गया। इसी बीच संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं प्रदान किया।
बिरौल के थाना परिसर में एसडीओ व एसडीपीओ के संयुक्त अध्यक्षता में ईद, रामनवमी,चैती दूर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक,आदेश के बाद भी डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई। जुलूस के दौरान पूजा समिति के 50-50 वोलेंटियर करेंगे निगरानी।
बूथ स्वीप दूत के रूप मे जीविका दीदीयां का एक दिवसीय क्षमता संवर्धन उन्मुखीकरण संगोष्टी का हुआ आयोजन,बीडीओ सहित कई पदाधिकारी थे मौजूद।