बिरौल के थाना परिसर में एसडीओ व एसडीपीओ के संयुक्त अध्यक्षता में ईद, रामनवमी,चैती दूर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक,आदेश के बाद भी डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई। जुलूस के दौरान पूजा समिति के 50-50 वोलेंटियर करेंगे निगरानी।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल मुख्यालय स्थित बिरौल थाना परिसर में एसडीओ उमेश कुमार भारती व एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद-उल-फितर ,रामनवमी तथा चैती दूर्गा पूजा सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सदस्यों एवं पूजा कमेटी के लोगों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस दौरान एसडीओ ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए हिदायत दी कि आदेश के बावजूद भी किसी ने डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जायेगा। एसडीओ ने सदस्यों को बताया कि सरकारी कैलेंडर के अनुसार ईद पर्व 11 अप्रैल को मनाया जाएगा।उसके बाद रामनवमी और फिर चैती दूर्गा पूजा शांतिपूर्ण मनाने के दौरान किसी भी परिस्थिति में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने नहीं दिया जायेगा। एसडीपीओ ने बताया कि नियम के अनुसार जुलूस में सिर्फ लाठी के अलावा किसी भी प्रकार का हथियार की अनुमति इजाजत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि बिरौल में एक ही लाइसेंसी रामनवमी पूजा कमेटी है। इसके अलावा जो कोई बिना लाइसेंस के जुलूस निकालेंगे, वह उनकी निजी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने 50-50 वोलेंटियर का नाम वार्टसप नम्बर और पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड के साथ थाना में आवेदन देना होगा। एसडीपीओ ने कहा कि वोलेंटियर को पुरे जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखना होगा। बैठक में डॉ.इफ्तिखार, मो.फिरोज,उप वार्ड पार्षद अख्तर शंहशाह,भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकांत सहनी सहित कई लोगों ने पदाधिकारी के सम्क्ष अपने विचारों को रखा। मौके पर बीडीओ, सीओ,आदित्य शंकर, पुअनि रंजीत चौधरी, रेखा कुमारी, पूजा कुमारी, पीएस आई अंकित चौधरी, अखिलेश कुमार शांति समिति के मो.कमरे आलम,मो.अबुल हयात,शत्रुघ्न सहनी, विष्णु सहनी,चैती दूर्गा पूजा समिति हाटगाछी के चौधरी सहनी,रामचंद्र सहनी,विनोद सहनी,हरी सहनी के अलावा सरपंच अच्युतानंद ठाकुर,राजकुमार अग्रवाल,रामबाबू माहथा, मो.तनवीर,बलराम सहनी,रमेंद्र मंडल,मो.नसीर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे