अनुमंडल पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में बढाया चौकसी,पुलिस पदाधिकारी के साथ एस एस बी के जवान आने जाने वालों पर रख रहे हैं पैनी नजर, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस कई विंदूओं पर कर रही है काम,

बिरौल/दरभंगा
लोकसभा चुनाव को लेकर संबंधित थाना अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। बिरौल-कुशेश्वरस्थान एस एच 56 मुख्य मार्ग पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से हर आने जाने वाले वाहनों की जांच करते देखा गया। अनुमंडल पुलिस की ओर की जा रही चौकसी एवं डोमिनेशन से जहां बदमाश किस्म के लोगों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है वहीं कानून को मानने वाले सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रामनवमी एवं चैती दूर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं एसडीपीओ के निर्देश के आलोक में पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन के नेतृत्व में पुअनि रंजीत कुमार, प्रमोद कुमार सिंह तथा पीएस आई अंकित चौधरी ने नगर क्षेत्र से लेकर हाटगाछी, पुराना थाना चौक,शैखपुरा, सुपौल रामनगर,सुतापट्टी,मास्टर चौक,खेबा पूल घाट सिनेमा रोड का भ्रमण किया। जिसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना माना जा रहा है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि ईद, रामनवमी,चैती दूर्गा पूजा एवं लोकसभा चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से कई तरह की योजना बनाई गई है। जिस पर पुलिस काम कर रही है।
लहेरियासराय थाना मे पदस्थापित एसआई ने एक पेचीदा मामले को महज कुछ दिनों मे कर दिया पर्दाफाश।
दरभंगा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने लोगों से किया संपर्क,नामांकन के दिन 18 अप्रैल को आने का दिया आमंत्रण पत्र,विदेश्वर स्थान के शिव मंदिर में माथा टेक कर किया प्रार्थना।