दरभंगा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर ने लोगों से किया संपर्क,नामांकन के दिन 18 अप्रैल को आने का दिया आमंत्रण पत्र,विदेश्वर स्थान के शिव मंदिर में माथा टेक कर किया प्रार्थना।

तारडीह/दरभंगा

लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के साथ मिलकर तारडीह प्रखंड के विभिन्न गांव का भ्रमण कर चुनावी नामांकन को लेकर ग्रामीणों को भारी संख्या में 18 अप्रैल को दरभंगा आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया। सांसद श्री ठाकुर विदेश्वर स्थान स्थित शिव मंदिर में माथा टेकने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भारी संख्या में पोखारभिंडा,लगमा, नारायणपुर, सकतपुर, कैथवार माहिया, मछैता सहित कई गांव में जाकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि मैं बीजेपी पार्टी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ जैसे नेताओं को एक बार फिर से दरभंगा लोकसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होने कहा कि मुझे दरभंगा की जनता पर पूरा भरोसा है कि उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त होगा। भ्रमण के क्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जिस तरह से मोदी जी ने 2019 में सांसद गोपाल जी ठाकुर को दरभंगा का उम्मीदवार घोषित किया तथा दरभंगा की जनता ने उन्हें जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है ठीक उसी प्रकार इस बार भी जनता का साथ हम लोगों को जरूर मिलेगा। पप्पू सिंह ने आगे कहा कि क्षेत्र में बीजेपी के समर्थन में लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं ने तय कर लिया है कि हर हाल में मोदी जी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इस मौके पर किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी यादव, अश्विनी सारंगी, सुलेखा झा, शिवशंकर झा, गौतम झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।