लहेरियासराय थाना मे पदस्थापित एसआई ने एक पेचीदा मामले को महज कुछ दिनों मे कर दिया पर्दाफाश।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

दिल मे कुछ बेहतर करने का जज्बा हो ,और हौसला बुलंद हो तो बड़ा काम भी छोटा दिखाई पड़ता हैं। जी हाँ ,ऐसा ही कर दिखाया हैं ,लहेरियासराय थाना मे पदस्थापित एसआई लवली कुमारी ने।थाना मे दर्ज एक कांड का प्रभार ग्रहण करते ही महज दो -चार दिनों मे पेचीदा मामले का उदभेदन करते हुये प्रेम प्रसंग मे फरार लड़की को बरामद कर लिया। लहेरियासराय थाना मे दर्ज कांड 695/22मे उक्त लड़की की हत्या कर लाश गायब कर देने का आरोप लगाते हुये उसकी माँ ने कई लोंगों समेत थाना पुलिस पर भी मिली भगत का आरोप लगा दिया था ।
दरअसल यह लड़की कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की हैं। करीब डेढ़ -दो साल पूर्व यह लड़की (नाबालिग) अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस मामले मे नाबालिग के माता पिता ने कुशेश्वरस्थान थाना मे मामला दर्ज कराया था। कुछ दिनों बाद कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने लड़की को बरामद कर मेडिकल कराने दरभंगा लाया था इस दौरान उस लड़की को लहेरियासराय थाना परिसर लाया गया था लेकिन आंख झपकते ही यह नाबालिग थाना परिसर से फरार हो गई थी। इस मामले मे उक्त लड़की के माता पिता ने पुलिस पर ही आरोप मढ़ना शुरू कर दिया था।
इस मामले मे ही लहेरियासराय थाना मे न्यायालय के आदेश पर मामला 695/22दर्ज किया गया था जिसका कार्यभार कुछ दिन पहले एसआई लवली कुमारी को मिला। एस आई लवली कुमारी ने महज कुछ दिनों मे ही लड़की को बरामद कर पूरे मामले से पर्दा हटा दिया।एसआई लवली कुमारी ने इस मामले मे अनुसंधान कर मामले के परत को उठा दिया हैं। बेहतर अनुसंधान के लिये ऐसे एसआई को पुरस्कृत किया जाना चाहिये ताकि और भी अनुसंधानक बेहतर पुलिसिंग कर सके।