भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस,
पंडित दीनदयाल उपाध्याय,अटल बिहारी बाजपेयी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी किये गए याद,शक्ति केंद्र बूथ 81 पर आयोजित किया गया कार्यक्रम।

अलीनगर/दरभंगा

अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के तारडीह प्रखंड के महथौर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शक्ति केंद्र बूथ नंबर 81 पर भाजपा के 44 वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अश्विनी सारंगी ने की। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है।मौजूदा वक्त में बीजेपी संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

उन्होंने आगे कहा कि आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। प्रदेश प्रवक्त अश्विनी यादव ने कहा कि आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।इस अवसर पर सुधा देवी, शिवशंकर झा, मृत्युंजय मृणाल, प्रेम शंकर झा, संजय झा, नटवर झा, सुनील सिंह, राम उदगार यादव, विश्वनाथ पासवान, बद्री सदाय, मोहम्मद कादिर, रुपेश चौधरी, कन्हैया मिश्रा, राम कारण दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।