बिरौल के नेउरी ग्राम मे जीविका दीदीयां मेहदी प्रतियोगिता के माध्यम से चलाया मतदाता जागरुकता अभियान, लोगों ने कहा हम पहले करेंगे मतदान फिर करेंगे जलपान।लिया शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई, जीविका, बिरौल के सफल जीविका महिला संकुल संघ द्वारा संचालित बंधन जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वाधान नेउरी नवटोल पंचायत के नेउरी ग्राम में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम ग्राम संगठन के अध्यक्ष नीलम देवी की अध्यक्षता में ग्राम संगठन की बैठक की गई तथा ग्राम संगठन की मजबूती,दीदीयां को रोजगार से जुड़ाव, एवं लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओ की भागीदारी सुनिशिचित कराने का निर्णय लिया गया। तथा ” डरने की क्या बात है, प्रशासन मेरे साथ है, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” नारे के साथ मतदाताओ मे मतदान के प्रति चेतना जगाया।

सामुदायिक उत्प्रेरक बबिता देवी के नेतृत्व मे दीदीयां के द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता किया गया। सभी दीदीयां अपने हाथों मे मेहदी सजाई और “लोक सभा चुनाव 2024,देश के नाम करो मतदान” लिखकर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम मे ग्रामीण क्षेत्र के बारह स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नीलम देवी ने कहा कहा कि जितना ज्यादा मतदान होगा लोक तंत्र उतनाही मजबूत होगा। उन्होंने मतदाताओ से 13 मई को मतदान पर्व मनाने तथा जन जन तक मतदान करने का संदेश पहुंचाने हेतु आगे आने की अपील की। सभा को ग्राम संगठन के सचिव सरोवर देवी, बुक कीपर प्रदीप चौधरी, स्वास्थ्य पोषण एवम स्वक्षता साधन सेवी बबली कुमारी,कबिता कुमारी सहित दर्जनों दिदियाँ ने संबोधित किया ।