लोकसभा आम चुनाव को लेकर प्रशासन के अधिकारी युद्ध स्तर पर कर रहे हैं तैयारी,सामान्य एवं पुलिस प्रशासन अपने-अपने स्तर से चुनाव आयोग के निर्देशों का कर रहे हैं अनुपालन। निरोधात्मक कार्रवाई के साथ बूथों का निरीक्षण लगातार जारी।

बिरौल/दरभंगा

लोकसभा आम चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में है। मतदान से पूर्व जे के कॉलेज में ईवीएम को सुरक्षित रखने का सेंटर बनाया गया है। जहां से मतदान कर्मियों को सामग्री के साथ बूथों पर प्रस्थान कराया जायेगा। वहीं बूथों तक पहुंच पथ की स्थिति एवं वाहनों के आवागवन सुनिश्चित करने को लेकर पदाधिकारी की ओर से लगातार जायजा लिया जा रहा है। बिरौल प्रखंड अंतर्गत 25 पंचायत एवं 01 नगर पंचायत हैं जो तीन विधानसभा क्षेत्र में विभक्त हैं। उनमें से गनौरा तरबाड़ा, पोखराम उत्तरी, पोखराम दक्षिणी, लदहो,अकबरपुर बेंक,उछटी, सोनपुर पघारी तथा नगर पंचायत बिरौल जो 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा के अतंर्गत आता है। इसी प्रकार नेउरी,भवानीपुर,कहुआ,ईटवाशिवनर,साहो, परड़ी,रामनगर,पटनिया, सहसराम, डुमरी, सुपौल तथा बिरौल पंचायत जो 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। जबकि बिरौल प्रखंड के अरगा उसरी, मनोर भौराम,देवकुली जग्रनाथपुर,बैरमपुर तथा कमरकाला पंचायत 80 विधानसभा क्षेत्र बेनीपुर के अंतगर्त है। बीडीओ प्रेम सागर मिश्र ने बताया कि तीन विधानसभा क्षेत्र का कूल 203 बूथ जो बिरौल प्रखंड अंतगर्त आता है।इनमें से 78 कुशेश्वरस्थान के 61 बूथ,79 गौड़ाबौराम के 100 तथा 80 बेनीपुर विधानसभा के 42 बूथ शामिल हैं।