प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक हो जाइए सावधान, आपके विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष दल हो चुके हैं तैयार , साउंड मशीन जब्त के बाद आपके विरुद्ध हो सकता हैं एफआईआर ।
बिरौल/दरभंगा
लोकसभा चुनाव की तैयारी व ईद,रामनवमी एवं चैती दूर्गा पूजा को लेकर शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में थानाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने सबसे पहले ईद ,रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सभी थानाध्यक्षों को कई महत्वपूर्ण विन्दुओं पर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में डीजे संचालन पर पूर्णतया अंकुश लगाने व चोरी छिपे डीजे का उपयोग करने वाले वैसे संचालकों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिये। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि अनुज्ञप्ति प्राप्त पूजा कमेटी को आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए रामनवमी का आयोजन करना है। जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए वीडियो फोटोग्राफी के साथ-साथ सीसीटीवी व ड्रान कैमरा का पुलिस सहयोग लेगी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के 30 डीजे संचालकों के विरुद्ध 107 की कार्रवाई की गई हैं। अब इनके विरुद्ध 116 की कार्रवाई के लिए एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति चोरी छिपे डीजे का उपयोग कर रहे हैं वैसे संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष छापामारी दल गठित किया गया है। वहीं दूसरी ओर 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा एवं 79 गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर किये गए तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में पारा मिलिट्री फोर्स को लेकर वाहन जांच करने का निर्देश उपस्थित थानाध्यक्षो को दिया गया। इस दौरान लहेरिया कट मारने वाले वैसे बाइक सवार भी बख्शे नहीं जायेंगे। मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम,थानाध्यक्ष बिरौल अमृत लाल वर्मन,घनश्यामपुर के अजीत कुमार, जमालपुर के राहुल कुमार,कुशेश्वरस्थान के राकेश कुमार सिंह सहित कई थानाध्यक्ष मौजूद थे।

