प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती की कुर्सी पर मंडराया खतरा। क्या अपने समितियों के नाराजगी को मिटा पाएगी प्रमुख।

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के आठ पंचायत समिति सदस्य सामुहिक इस्तीफा दे सकते हैं। बीडीओ किशोर कुमार को इस बाबतसभी आठ समितियो ने एक एक आवेदन दे दिया हैं । बता दें कि प्रखंड प्रमुख अंजनी भारती के मनमानी से नाराज चल रहे कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कुल ग्यारह पंचायत समिति सदस्यो  में आठ समिति ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को आठ समिति सदस्यों ने बीडीओ को पत्र लिखकर इस बात से अवगत कराया है।

पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर आरोप लगाया हैं  कि प्रमुख कभी भी प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में नही आती है और अपने घर से कार्यालय चलाती है। इतना ही नही घर बैठे ही बिना किसी सदस्यों के सहमति से योजनाओं का चयन भी कर लेती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख श्रीमती भारती पर पंचायत समिति की विशेष बैठक में पुर्ववती योजना को निरस्त किये बिना लूट खसौट की नीयत से योजना चलाने का आरोप लगाया गया है। और पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 46 एवं 47 का पूरी तरह उलंघन किया गया है।

पंसस का आरोप है कि पंचायत समिति के विशेष बैठक में सदस्यो की बहुमत से प्रस्ताव को पारित किए बिना पुर्ववती योजनाओं को निरस्त करके मनमानी तरीके से योजना चालू कर लिया गया है। और पक्षपात करके केवटगामा और कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत में लगभग पच्चास लाख रुपये का योजना पारित कर लिया है। जिसमें दक्षिणी प्रमुख के खुद का पंचायत है और केवटगामा प्रमुख के करीबी का ?

इस दौरान लिखित आवेदन में 8 पंचायत समिति सदस्य ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच करने का गुजारिश किया है। साथ ही समिति ने कहा कि अगर हम सदस्यों के निवेदन को स्वीकार नही किया गया तो हम सभी समिति 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे अगर इसके बाद भी नही सुना गया तो हम सभी समिति सामुहिक इस्तीफा दे देंगे। इस मौके पर सुघराईन पंचायत के उमेश प्रसाद मतवाला और सुधीर कुमार, इटहर पंचायत की सीमा कुमारी, तिलकेश्वर के रामबचन हजारी, महिसौत के शोभा देवी, तिलकेश्वर के बिजल पासवान, उजुआ के उषा देवी और भिण्डुआ पंचायत की इसरतजहां शामिल हैं।