वरीय पुलिस अधीक्षक ने राज मैदान सहित ईवीएम डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण ,दिये कई निर्देश।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने राज मैदान सहित ईवीएम डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण ,दिये कई निर्देश।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने राज मैदान सहित ईवीएम डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण ,दिये कई निर्देश।
दरभंगा /
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम डिस्पैच सेंटर एवं राज मैदान का निरीक्षण किया ,इस दौरान उनके साथ जिले के कई थानाध्यक्ष समेत वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
आगामी लोकसभा आम चुनाव को देखते हुये वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , दरभंगा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 एवं 2,पुलिस उपाधीक्षक , रक्षित पुलिस उपाधीक्षक, यातायात एवं थानाध्यक्ष सदर , मब्बी ,केवटी, यूनिवर्सिटी , नगर , यातायात के साथ बाजार समिति, मब्बी स्थित ईवीएम डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया जहां से चार विधानसभा का ईवीएम वितरण किया जाने वाला है वहां पर मतदान कर्मियों के ब्रीफिंग ,वाहनों के पार्किंग एवं आवागमन के रास्ते आदि के बिंदु पर समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त माननीय प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर भी राज मैदान का भी निरीक्षण किया गया जहां मंच के निर्माण, वी वी आई प्रवेश द्वार , आम जनता का प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग, हेलीपेड निर्माण, आपातकालीन रास्ता का चयन एवं वाहन पार्किंग के स्थल आदि के बिंदुओं पर समीक्षा की गई तथा राज मैदान के नजदीक स्थल चयन करने हेतु निर्देश दिया गया| वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई हैं।