लहेरियासराय थानाध्यक्ष के इंसानियत को देख लोग हुये अचंभित ,लोंगों के जुबान पर बस उन्हीं के चर्चे।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

अक्सर कहा और सुना जाता हैं कि पुलिस किसी का नहीं होता लेकिन लहेरियासराय थाना के पुलिस की मानवता देख लोग अचंभित हो गये जब थानाध्यक्ष ने एक जख्मी युवक को अपनी गाड़ी मे बिठाकर डीएमसीएच मे इलाज कराया और परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष तब तक उसके पास बैठे रहें जब तक उसे होश नहीं आ गया। इस घटना के बाद लोग इंसानियत का दुहाई देते लहेरियासराय थानाध्यक्ष का काफी तारीफ कर रहें थे।

जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मुहल्ले मे तेजी से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहें एक युवक को ठोकर मार दी और तेजी से भाग गया । इस ठोकर से उक्त युवक के कान और मुंह से खून निकलने लगा। स्थानीय लोंगों ने इसकी सूचना लहेरियासराय थाना को दी । लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने खुद घटनास्थल पर जाकर उक्त जख्मी युवक को अपनी गाड़ी से डीएमसीएच पहुंचाया जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहें हैं।

घटना सुबह आठ -साढ़े आठ बजे करीब का हैं।
वह युवक कई देर तक बेहोश था और कुछ बता नहीं पा रहा था। होश आने पर थानाध्यक्ष ने जब उसका नाम पूछा तो वह खुद को बिशनपुर थाना क्षेत्र के बघला गांव निवासी राम प्रीत भगत का पुत्र सत्येन्द्र भगत बताया। लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने उसके परिजनों को सूचना दे दिया हैं।लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस घटना से वे आहत हैं।उन्होंने कहा कि अगर कोई भी चालक से ठोकर लगी तो मानवता के नाते उसे रुककर जख्मी का इलाज कराना चाहिये लेकिन मोटरसाइकिल चालक ने ऐसा नहीं किया।उन्होंने कहा कि उस चालक को सीसीटीवी के माध्यम से उसे खोजने का प्रयास करेंगे और कानून संगत कारवाई भी करेंगे।