एक पिस्टल ,छः कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार ,पतौर थाने की पुलिस की बड़ी उपलब्धि
एक पिस्टल ,छः कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार ,पतौर थाने की पुलिस की बड़ी उपलब्धि
एक पिस्टल छः जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार ,पतौर थाने की पुलिस की बड़ी उपलब्धि ।
दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक मे चुनाव के दौरान की गई सख्ती से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल रही हैं इसी क्रम मे पतौर थाना की पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली हैं।
पतौर थाना की पुलिस ने पिस्टल समेत 06 ज़िंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।इस बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये कहा गया हैं कि सदर अनुमंडल क्षेत्र के पतौर थानाध्यक्ष को पांच अप्रेल 24को गुप्त सुचना मिली थी कि ग्राम खैरा बसौली स्थित चौर मे स्व गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र प्रीतेश कुमार सिंह के मुर्गी फॉर्म में वह अपने साथ पिस्टल रखे हुए हैं जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकता हैं| इसी सुचना के आधार पर पुलिस दलबल के साथ ग्राम खैरा स्थित मुर्गी फॉर्म पहुंची एवं छापेमारी की | छापेमारी के क्रम में मुर्गी फॉर्म के एक रूम से 01 देशी पिस्टल लोडेड, पिस्टल से मैगजीन निकालने पर मैगजीन में 03 ज़िंदा कारतूस बरामद करते हुये बदमाश प्रीतेश को गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तार के बाद उक्त बदमाश की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उसके पैजामा के दाहिने जेब से दो 7.65mm का ज़िंदा कारतूस एवं 8mm का एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया |