बिहार के डेढ़ दर्जन आईपीएस ने अबतक नहीं दिया चल अंचल सम्पति का ब्यौरा ,गृह विभाग शख्त।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

बिहार कैडर के करीब डेढ़ दर्जन आईपीएस अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं अगर उनके द्वारा कुछ दिनों मे चल अंचल सम्पति का ब्यौरा नहीं दिया गया तो , उनसे स्पष्टीकरण पूछकर कारवाई की जा सकती हैं।

इन सभी आईपीएस के द्वारा वर्ष 2023मे सम्पति का ब्यौरा नहीं दिया गया था। गृह विभाग ने इस मामले को लेकर एक बार फिर डीजीपी आर एस भट्ठी को पत्र लिखा हैं। लिखे पत्र मे कहा गया हैं कि जिन पुलिस पदाधिकारियों ने अंचल सम्पति का ब्यौरा नहीं दिया हैं ऐसे सभी आईपीएस अधिकारियों से चल अचल सम्पति का ब्यौरा अपलोड करने के लिये अवगत कराये ।

इस मामले मे गृह विभाग ने पूर्व मे नौ जनवरी एवं पांच मार्च को भी डीजीपी को पत्र देकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से चल अचल सम्पति को अपलोड करने को कहा था।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया हैं कि अगर एक माह के भीतर सम्पति का ब्यौरा नहीं दिया जाता हैं तो ऐसी स्थिति मे संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध विधिवत आरोप पत्र निर्गत करते हुये विभागीय कार्यवाही चलाई जाएगी।

जिन आईपीएस अधिकारियों ने एक अप्रेल तक सम्पति का ब्यौरा समर्पित नहीं किया हैं उसमें अशोक कुमार चौधरी ,मदन कुमार आनंद हैं जो प्रोन्नत पाकर एसपी बने हैं इसके अलावे भावरें दीक्षा अरुण ,शुभंक मिश्रा ,विनीत कुमार ,शुभम आर्या ,विनीत कुमार शौर्य सुमन, मों सेफूरहमान ,आदित्य कुमार ,धुरत शायली सांवलाराम ,हरि प्रसाथ एस , जगमोहन ,ओ एन भास्कर ,अरविन्द कुमार ,प्रवीण वशिष्ठ हैं ।

दरअसल इस मामले मे कई आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं तो कई चुनाव आचार संहिता लगने के बाद चुनाव के गतिविधि मे व्यस्त हो गये हैं।