भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दो लोंगों पर कराया लहेरियासराय थाना मे प्राथमिकी।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

लहेरियासराय स्थित भवन निर्माण बिभाग सरंचना प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने लहेरियासराय थाना मे दो लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया हैं। कहा जा रहा हैं कि दोनों ठेकेदारी पेशा से जुड़े हैं।
कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार ने थाना मे दिये आवेदन मे कहा हैं कि दो अप्रेल को वे कनीय अभियंता मनोज कुमार के साथ चुनावी कार्य मे लगे हुये थे। इसी बीच बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कविलपुर निवासी मृत्युंजय कुमार झा एवं बहेड़ी थाना के कोयरमा गांव निवासी चंद्र मोहन सिंह दोनों उनके कार्यालय कक्ष मे आयें और चुनाव कार्यों के बेरी केंटीग के बारे मे पूछने लगे और कुछ काम को लेकर दबाव बनाने लगे। कार्यपालक अभियंता श्री ब्रजेश ने कहा कि इसी बात पर सभी गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। कार्यपालक अभियंता ने इस बात की लिखित शिकायत डीएम से की थी। इसी शिकायत पत्र के आलोक मे लहेरियासराय थाना मे मामला दर्ज किया गया हैं।

इधर मृत्युंजय ने कार्यपालक अभियंता पर कई आरोप लगाये हैं।मृत्युंजय ने कहा कि एक विधायक द्वारा कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध  निगरानी एवं बिहार सरकार के आलाधिकारियों को पत्र दिया गया हैं।उसने कहा कि चुनाव प्रचार से लौटते समय कार्यालय कक्ष खुला हुआ था तो कार्यालय के अंदर मे जरूर गया लेकिन कार्यपालक अभियंता से यह पूछने पर उल्टे उन्होंने मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट करने का प्रयास किया और जान मारने की धमकी दी थी।मृत्युंजय का कहना हैं कि वह ठेकेदार नहीं जनता के सेवक हैं।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालक अभियंता के आवेदन के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

कार्यपालक अभियंता ब्रजेश ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने की वजह से दोनों ठेकेदार अनाप -सनाप आरोप लगा रहें हैं।