अपने ननिहाल से गायब हुए दस वर्षीय बालक का शव तीन दिन बाद जमालपुर में एक गढ्ढे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा डीएमसीएच।

किरतपुर/दरभंगा
जमालपुर थाना क्षेत्र के ढ़ागा स्थित अपने ननिहाल से तीन दिन पूर्व गायब हुए बालक का शव एक गढ्ढे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बालक की पहचान जमालपुर गांव के प्रकाश कुमार सहनी का दस वर्षीय पुत्र गौतम कुमार सहनी के रूप में किया गया। सूचना मिलते ही जमालपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। गौतम कुमार सहनी 1 मार्च 2024 को अपने ननिहाल ढांगा से अचानक गायब हो गया। उसके बाद परिजनों ने गौतम का तलाश काफी किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। गांव के समाज सेवी मनोज कुमार सहनी ने बताया कि प्रकाश की ओर से अपने पुत्र गौतम के गुमशुदगी का सनहा थाना में दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर यूडी केश दर्ज किया है।