लोकसभा चुनाव को लेकर दो अनुमंडल के पदाधिकारियों ने किया सीमावर्ती क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण,बिरौल एसडीओ के साथ रोसड़ा के एसडीओ, एसडीपीओ के आवश्यक विन्दुओं पर किया मंथन।

बिरौल/दरभंगा

लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को दो अनुमंडल के समान्य एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र के मतदान केंद्रों एवं चेक पोस्ट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

इस दौरान दरभंगा जिला के बिरौल और समस्तीपुर जिला के रोसड़ा अनुमंडल के एसडीओ एवं एसडीपीओ ने सीमावर्ती क्षेत्र में सखवा पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस बल को वाहनों का गहन जांच करने के साथ साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। दोनों अनुमंडल के एसडीओ के अलावा रोसड़ा के एसडीपीओ ने अपने-अपने क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित हैं।

बिरौल एसडीएम उमेश कुमार भारती ने कहा कि इस सीमावर्ती क्षेत्र को अत्यन्त संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए चुनाव तक यहां विशेष निगरानी करने की जरूरत है। इस दौरान बिरौल एसडीओ उमेश कुमार भारती एवं कुशेश्वरस्थान के बीडीओ ललन कुमार चौधरी ने चिगरी सिमराहा एवं पकाही झझरा पंचायत में बूथ संख्या 144,145,146,147, 148,158 सहित विभिन्न बूथों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान बूथों पर उपलब्ध रैम्प, बिजली, शौचालय एवं पेयजल जैसे बुनियादी सुविधाओं को जांच कर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कई आवश्यक निर्देश दिए।