भोलेनाथ से आशीर्वाद लेने पहुंची समस्तीपुर लोकसभा के प्रत्याशी शाम्भ्वी चौधरी ,साथ मे थे ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के अलावे कुशेश्वरस्थान एवं रोसड़ा के विधायक /कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़।
प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के लोजपा (आर ) प्रत्याशी शांभवी चौधरी गुरुवार को कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची। चार चक्का वाहन एवं बाइक की काफिले के साथ प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के धरती पर भोलेनाथ से आशीर्वाद लेने पहुंची । बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी एवं एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी को गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और जिन्दाबाद के नारे लगाए।
कुशेश्वर नाथ महादेव सहित सभी देवी देवताओं को पूजा अर्चना कर जीत की दुआएं मांगी।
इस दौरान खगड़िया धर्मशाला में गठबंधन के कार्यकर्ताओं से परिचय लेते हुए प्रचार प्रसार में जुट जाने का अपील किया। ग्रामीण कार्य मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि चुनाव में सफलता मिलने पर यहां के वर्षों से लंबित पड़े रेल परियोजना सकरी-हसनपुर और खगड़िया कुशेश्वरस्थान रेलखंड को पूरा करने, सभी प्रखंडों में एक एक डिग्री कॉलेज की स्थापना करने , युवाओं को स्वरोजगार की व्यवस्था करने के साथ साथ विभिन्न प्रकार के उद्योग लगाने जैसे विकासोन्मुख काम करने का वादा किया। मौके पर रोसड़ा एवं कुशेश्वरस्थान के विधायक विरेन्द्र पासवान एवं अमन भूषण हजारी सहित गठबंधन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


