दरभंगा पुलिस के बेहतर पुलिसिंग से बेनीपुर अनुमंडल के कई व्यवसायियों की बची जान ,पहले अलंकार ज्वेलर्स फिर एचडीएफसी बेंक को लूटने की अपराधियों ने बना डाली थी योजना ,और भी बड़े व्यवसाई थे इनके निशाने पर।
दरभंगा पुलिस के बेहतर पुलिसिंग से बेनीपुर अनुमंडल के कई व्यवसायियों की बची जान ,पहले अलंकार ज्वेलर्स फिर एचडीएफसी बेंक को लूटने की अपराधियों ने बना डाली थी योजना ,और भी बड़े व्यवसाई थे इनके निशाने पर।
दरभंगा पुलिस के बेहतर पुलिसिंग से बेनीपुर अनुमंडल के कई व्यवसायियों की बची जान ,पहले अलंकार ज्वेलर्स फिर एचडीएफसी बेंक को लूटने की अपराधियों ने बना डाली थी योजना ,और भी बड़े व्यवसाई थे इनके निशाने पर।
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा पुलिस के अलर्ट मोड मे रहने के कारण बेनीपुर मे होनेवाली बड़ी घटना टल गई।दरभंगा पुलिस अगर सतर्क नहीं रहती तो बेनीपुर बाजार का नजारा कुछ और हो सकता था ,लूट के दौरान गोलियां भी अपराधी चला सकते थे और व्यवसायियों की जान भी जा सकती थी लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह घटना होने से टल गई।
एक अरसे बाद दरभंगा पुलिस की बेहतर पुलिसिंग दिखाई दी हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के योगदान के बाद जिले के पुलिसिया कार्यशैली मे बदलाव तो दिखने लगा था लेकिन दरभंगा पुलिस ने जो उपलब्धि गुरुवार को की हैं वह काबिले तारीफ हैं। एसएसपी श्री रेड्डी की पैनी नजर इन अपराधियों पर नहीं पड़ती तो एक -दो दिनों के भीतर पकड़े गये ये अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देते। ये अपराधकर्मी बेनीपुर स्थित अलंकार ज्वेलर्स को अपना निशाना बना चुका था ,इसके बाद एचडीएफसी बेंक लूटता।यही नहीं और भी कई बड़े व्यवसायी इन अपराधियों के रडार पर थे जिन्हें लूटने की इनकी प्लानिंग चल रही थी ,लेकिन दरभंगा के एसएसपी श्री रेड्डी ने इनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।सूत्रों का कहना हैं कि इन अपराधियों के पकड़े जानें से कई चोरी के मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ हैं।
पकड़े गये तीनों शातिर बदमाश इतने शातिर हैं कि यहां पकड़े जानें के बाद पूछताछ करने अलग अलग जिला की पुलिस टीम दरभंगा आई थी इसमें वैशाली पुलिस ,मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम भी पटना से आयी हुई थी।
दरअसल इन अपराधियों की जानकारी जैसे ही एसएसपी को मिली, उन्होंने तुरंत ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा को अवगत कराया। एसपी काम्या मिश्रा ने बेनीपुर एसडीपीओ समेत बहेड़ा थानाध्यक्ष की टीम बनाकर टास्क दिया और इसके पीछे वह काफी मेहनत करने लगी इस दौरान टेक्निकल सेल के पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया। नतीजा यह निकला कि ये अपराधी कुछ सोच पाते या किसी घटना को अंजाम दे पाते ,पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत हथियार के साथ इन्हें पकड़ लिया। ये अपराधी किसी घटना को अंजाम देते उससे पहले पुलिस ने इन्हें पकड़कर चारों नाल चीत कर दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस नोट के मुताबिक 04अप्रेल 2024 को दरभंगा जिला के बहेड़ा थाना अंतर्गत बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व 03 अभियुक्तों को अबैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया ।
दरअसल 03.अप्रेल 2024 को सूचना प्राप्त हुई कि बेनीपुर बाजार में दो बाईक से चार अपराधी हथियार के साथ इक्ट्ठा हुए है तथा स्थानीय व्यवसायी के साथ बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर के नेतृत्व में बेनीपुर चौक पर पुलिस टीम के द्वारा अपराधियों की घेराबंदी कर तीन अपराधी को एक बाईक के साथ पकडा गया। अपराधियों के पास से अवैध अग्नेयास्त्र, जिन्दा कारतुस, मोबाईल, चोरी का बाईक बरामद हुआ।
इस संबंध में बहेडा थाना मे कांड सं0-124/24 दिनाक 03 अप्रेल 2024 को धारा-413/414 मा०द०वि० एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया एवं अग्रत्तर अनुसंधान के क्रम में प्रारंभिक पुछताछ से यह तथ्य प्रकाश में आया कि ये अपराधी बेनीपुर बाजार के व्यवसायिक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे तथा पूर्व में रेकी भी किये थे।गिरफ्तार किये गये अपराधियों का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी खंगाला गया। गिरफ्तार किये गये अपराधियों द्वारा पूर्व में भी लूट, हत्या एवं छिनतई सहित अन्य कई गंभीर घटना कारित करने की बात प्रकाश में भी आयी।
अपराधी प्रियांशु राज के द्वारा दि०-08मई 2022 को कॉटी एच०डी०एफ०सी० बैंक कर्मी को घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दिया था एवं अपाची मोटरसाईकिल छीन लिया था , जिस संबंध में कॉटी थाना कांड सं0-296/22 दर्ज है।
अपराधी रोहित कुमार के द्वारा दि०-23 अप्रेल 2022 को स्वर्ण व्यवसायी का गोली मारकर हत्या कर लूट की घटना कारित किया गया, जिस संबंध में देसरी थाना कांड सं0-172/22 दर्ज है।
स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना कारित होने से पूर्व अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने एवं बड़ी घटना कारित नही होने देनें से स्थानीय व्यवसायियों में पुलिस के प्रति सम्मान एवं भरोसा कायम हुआ है। जिसके लिए छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत करने की बात एसएसपी ने कहा हैं।
गिरफ्तार अपराधियो मे प्रियांशु राज पे० श्याम कुमार सा० चकबरतुरवा थाना कॉटी जिला मुजफ्फरपुर,राहुल कुमार यादव पे० राम कुमार यादव सा० कमार पोखर थाना बहेडी जिला दरभंगा,रोहित कुमार पे० संजय राय सा० भैरोपुर थाना विदुपुर जिला वैशाली हैं।
इन अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल,एक कट्टा,पांच जिन्दा कारतुस,तीन मोबाईल ,एक मोटरसाईकिल जो सत्यापन करने पर चोरी का पाया गया हैं। इन बदमाशों मे प्रियान्सु राज का आपराधिक इतिहास हैं इसमें कॉटी थाना कांड सं0 530/19, दि०-19.07.19 धारा-147/341/323/308/379/506 भा०द०वि०,
02. कॉटी थाना कांड सं0-296/22, दि०-08.05.2022 धारा-396/397/412 भा०द०वि० एवं
परिवर्तित धारा 394/302 एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोप पत्रित।
03. ब्रहमपुरा थाना कांड सं0ः-202/21 धारा-414 भा0द0वि0 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट 8/20/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट।
04. मनीयारी थाना कांड सं0ः-95/21 धारा 392 भा0द0वि0
अपराधी राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास हैं इसमें
01. बहेड़ी थाना कांड सं0 175/22 दिं0 07.06.22 धारा 307/341 भा0द0वि0 27 आर्म्स एक्ट।
02. बहेड़ी थाना कांड सं0 252/21 दि0 29.11.21 धारा 30(ए) बिहार म0निषेध एवं उत्पाद अधिनियम।
अपराधी रोहित कुमार का अपराधिक इतिहासः-
01.देसरी थाना कांड सं0-172/22 दि0 23.04.22 धारा 394/393/302/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।
02. जहदेई ओ0पी0 कांड सं0 184/22 दि0 07.05.22 धारा 25(ए-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट।
03. बिदुपुर थाना कांड सं0 166/22 दि0 07.04.22 धारा 392 भा0द0वि0 के तहत दर्ज हैं।
छापेमारी दल मे शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी /कर्मी होंगे पुरस्कृत
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियो /कर्मियों मे पु०नि० चन्द्रकांत गौरी, थानाध्यक्ष, बहेडा थाना, प्र०पु०अ०नि० बसंत कुमार
,प्र०पु०अ०नि० निलेश कुमार पु०अ०नि० बी०बी०एन० सिंह,स०अ०नि० श्याम सुन्दर सिंह, डी०आई०यू० टीम दरभंगा के पुलिस कर्मी एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। इन सभी पुलिस पदाधिकारी /कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।
लोकसभा चुनाव को लेकर दो अनुमंडल के पदाधिकारियों ने किया सीमावर्ती क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण,बिरौल एसडीओ के साथ रोसड़ा के एसडीओ, एसडीपीओ के आवश्यक विन्दुओं पर किया मंथन।
संजय झा ने राज्यसभा सांसद के रूप में मैथिली में लिया शपथ।