पीड़ित परिवार को सांत्वना देने दरभंगा सांसद व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पहुंचे सुपौल बाजार के नवटोलिया मोहल्ला।

बिरौल/दरभंगा

बिरौल के सुपौल बाजार नवटोलिया मोहल्ले में बीते देर रात अचानक आग लगने से अशोक सहनी के दोनों पुत्र अंकुश और अंकित की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गया।इसको लेकर गुरुवार को सुबह से रात तक शोकाकुल परिवार को संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। पदाधिकारी से लेकर समाज सेवी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि नवटोलिया मोहल्ला पहुंच रहे हैं। इस दौरान निवर्तमान सांसद गोपाल जी ठाकुर एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सुपौल बाजार स्थित पीड़ित परिवार के लोगों से भेंट कर उन्होंने सांत्वना दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी देते अनुमंडल प्रशासन के द्वारा मृतक के पिता को 4-4 लाख रुपए का चेक सौंपे जाने की जानकारी दी। इधर जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि एक आग की चिंगारी ने अशोक सहनी के घर के दोनों चिराग को मौत के मुंह में ढकेल दिया। वहीं अपने दोनों पुत्र को बचाने गई पत्नी गीता देवी पीएमसीएच में जीवन और मौत के साथ संघर्ष कर रही है। प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ कर दें। मौके पर सनोज नायक,शत्रुघ्न सहनी,विष्णु सहनी,मंडल अध्यक्ष शिवकांत सहनी,उपेंद्र गाड़ा,पिंकू सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।