बिरौल में देर रात शॉट सर्किट से नहीं बल्कि अचानक आग लगने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की हुई मौत,एसडीओ,सीओ,थानाध्यक्ष एवं बिजली विभाग के जेई के जांचोपरांत घटना का हुआ खुलासा। अंचल प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सौंपा 4-4 लाख रुपये का चेक।

बिरौल/दरभंगा
देर रात थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के नवटोलिया मोहल्ले में अचानक आग लगने से घर के अंदर सुप्तावस्था में एक बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि गंभीर रूप से जख्मी दुसरे बच्चे की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गई। इस दौरान अपने दोनों बच्चों को बचाने गई मां भी उस आग के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई।
जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। इधर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने सीओ आदित्य शंकर के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों मृतक के पिता अशोक सहनी को 4-4 लाख का दो चेक सौपते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। घटना का खुलासा करते हुए एसडीओ श्री भारती ने बताया कि घटना बिजली के शॉट सर्किट से नहीं बल्कि अचानक आग लगने से हो गई। जिससे उसका आवासीय घर पुरी तरह जल कर राख हो गया। इस घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है जबकि बच्चों को बचाने गई अशोक की पत्नी गीता देवी बुरी तरह आग से झुलस गई।जिसका इलाज पटना में चल रहा है।
पीड़ित परिवार को सबसे पहले प्लास्टिक सीट के अलावा अनुदान के 12 हजार का चेक दिया गया है। इस आगलगी की घटना में मरनेवाले दोनों बच्चों के पिता अशोक सहनी को 4-4 लाख का चेक दिया गया है। विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने बताया कि अशोक हिमाचल प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करता है। घटना में दोनों मासूम बच्चों की मौत से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आपदा के घड़ी में घटना स्थल पर उपस्थित हो कर शोकाकुल परिवार को अनुदान की राशि के रूप में ऑन द स्पोर्ट चेक उपलब्ध करा दिये जाने से विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के संग एसडीओ को धन्यवाद दिया। मौके पर मुखिया मो.कासीफ,पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह,रामचंद्र सहनी, चौधरी सहनी,शिवकांत सहनी,युवराज सहनी, राजकुमार सहनी सहित दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पर मौजूद थे।