एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अंतरजिला अपराधियों को पुलिस ने हथियार, गोली के साथ किया गिरफ्तार।किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक मे थे अपराधी।
दरभंगा /उत्तम सेन गुप्ता
दरभंगा जिला अंतर्गत बहेड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। किसी घटना के अंजाम को देने से पहले ही पुलिस ने अंतरजिला के तीन शातिर बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र का हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक मे था ।
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश के आलोक मे बेनीपुर अनुमंडल के एसडीपीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व मे बहेड़ा पुलिस की टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों को धर दबोचा। अपराधियों के पास से देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस भी मिलें हैं।
इस बाबत ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी हैं कि बहेड़ा थाना की पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों को एक देशी कट्टा ,एक देशी पिस्टल के अलावे जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं।

