बिरौल में देर रात शॉट सर्किट से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की हो गई मौत,बच्चों की मां गंभीर रूप से है जख्मी,सुपौल बाजार के नवटोलिया मोहल्ले की है घटना।

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के नवटोलिया मोहल्ले में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग से झुलसने की वजह से दो बच्चे की मौत हो गई। वही, मां गंभीर रूप से घायल है। घटना बुधवार के देर रात की है। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। साथ ही इस बात की सूचना डायल 112 सहित बिरौल थाना और दमकल टीम को भी दी। जब तक सभी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मियों को बिरौल सीएससी ले जाया गया। जहां उपस्थिति डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वही, घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। मां की फिलहाल इलाज जारी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने दोनों बच्चो के साथ झोपड़ी के घर में रहती थी। घर के ऊपर से बिजली की नंगी तार के गुजरने की वजह से यह हादसा हुआ।मृतक की पहचान अशोक सहनी के एक वर्षीय पुत्र अंकुश और दुसरा पांच वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।जबकि अशोक की 25 वर्षीय पत्नी गीता देवी गंभीर रूप से जख्मी है।जख्मी महिला गीता देवी ने बताया कि घर के उपर से गुजरी बिजली के तार से यह घटना हुई है। उसमें अचानक आग लग गई।

वही, स्थानीय बैद्यनाथ सहनी ने बताया कि पड़ोसी के द्वार बिजली का तार घर के ऊपर से ले जाया गया है। उसे बार बार मना किया गया लेकिन नहीं हटाए गया। उसी तार के करेंट से बच्चों के ये हाल हुआ है। यह परिवार बिल्कुल गरीब है।पुनि सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने बताया कि दोनों मृत बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

घटना स्थल पर पहुंचे बिरौल के एसडीओ 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ उमेश कुमार भारती ने सीओ आदित्य शंकर के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच की। एसडीओ ने बताया कि यह घटना बिजली के शॉट सर्किट से नहीं हुई है। बताया कि घर में आग अचानक लगी है।बिजली विभाग के जेई सौरभ कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गये हैं।सभी पदाधिकारी इस खोज मे लगे हैं कि आखिर घर मे आग लगी तो कैसे ?