नगर थाना क्षेत्र मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मे भिड़ंत ,दो जख्मी।
दरभंगा /
नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मुहल्ले मे जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई ,इस कारण दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गये। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया यही नहीं जख्मी को डीएमसीएच मे भर्ती भी कराया हैं। दरअसल यह विवाद गली के रास्तों को लेकर हैं।
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनापत मुहल्ला स्थित वार्ड संख्या 22 मे यह घटना हुई हैं। इस मुहल्ले के रहने वाले सोहैल खां एवं खुर्शीद आलम के घर के बीचों बीच से एक गली गुजरती है जो मुख्य सड़क मे जाकर मिल जाती है,इसी बीच से ही एक रास्ता नगर निगम के मुख्य मार्ग पर की और निकलता हैं । स्थानीय लोग बताते हैं कि सोहैल खां एवं उनके भाई द्वारा मुख्य सड़क की और जानेवाली गली के प्रवेश द्वार पर पीलर तथा छज्जी देकर गली कि चौराई का अतिक्रमण कर लिया हैं जिस कारण रास्ते में जाने आने में मुहल्लेंवासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पर रहा हैं । स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि उक्त जमीन पर धारा 144 लगा हुआ हैं।इसके बावजूद एक पक्ष द्वारा कार्य करवाया जाने लगा। जिसे लेकर बाता बाती हुई और दो पक्ष आपस मे लड़ने लगे।
द्वितीय पक्ष के नीतीश कुमार सिंह जख्मी हुये हैं एवं प्रथम पक्ष से भी एक जख्मी होने की सूचना मिल रही है।
इस विवाद को लें कहा यह भी जा रहा हैं कि अंचल कर्मचारी कहा था कि अंचल अमिन से रास्ते की मापी कराकर रास्ता को अतिक्रमण मुक्त करा दिया जायेगा,लेकिन महीनों बीत जानें के बावजूद रास्ता को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, जिसके कारण आज यह विवाद उत्पन्न हुआ ।
