ब्रेकिंग न्यूज

दरभंगा से बड़ी खबर अभी अभी आ रही हैं ,निगरानी विभाग ने घुस लेते बेंक के शाखा प्रबंधक को किया गिरफ्तार ,मामला कुशेश्वरस्थान के सेंट्रल बेंक से जुड़ा ?

कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार

निगरानी विभाग की टीम ने कुशेश्वरस्थान मे बेंक के शाखा प्रबंधक को घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। निगरानी के इस कारवाई के बाद पूरे इलाके मे चर्चा का विषय बन गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के नौ बजे के करीब निगरानी विभाग की टीम सतीघाट गांव मे शाखा प्रबंधक के घर पहुंची और करीब तीस हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की टीम फिलहाल शाखा प्रबंधक से पूछताछ कर रही हैं।

बताया जा रहा हैं कि उक्त शाखा प्रबंधक कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित सेंट्रल बेंक ऑफ इंडिया का शाखा प्रबंधक हैं।

हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। आधिकारिक पुष्टि होते ही विस्तार से खबर प्रकाशित की जाएगी।