लोक सभा चुनाव के सफल एवं सुचारु रूप से संचालन हेतु अनुमंडल स्तर पर वाहन कोषांग,अनुमति कोषांग, ई बी एम कोषांग, जनशिकायत कोषांग, स्वीप कोषांग सहित 13 कोषांगो का किया गया गठन, पदाधिकारीयों की गई प्रतिनियुक्ति।

बिरौल/दरभंगा

लोक सभा चुनाव की सुचारु रूप से संचालन के उदेश्य से अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ उमेश भारती की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय विभिन्न कोषांगो के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा की लोक सभा चुनाव के सफल एवं सुचारु रूप से संचालन के लिए अनुमंडल स्तर पर वाहन कोषांग,अनुमति कोषांग, ई बी एम कोषांग, जनशिकायत कोषांग, स्वीप कोषांग सहित 13 विभिन्न कोषांगों का गठन के साथ पदाधिकारीयों की प्रनियुक्ति की गई है। उन्होंने सभी कोषांगो के पदाधिकारियों के कार्य एवं जिम्मेवारी के बारे में विस्तृत जानकारी दिये।उन्होंने प्रतिनियुक्त किये गए सभी पदाधिकारियों को टीम भावना से अपने-अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जुट जाने का निर्देश दिया। तथा कार्यो में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नही करने की चेतावनी भी दी।बैठक में बिरौल, कुशेश्वर स्थान पूर्वी एवं पश्चमी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सहित दर्जनों पदाधिकारी ने भाग लिया।