बिरौल में रमजान,रामनवमी को लेकर पुलिस की ओर से निकाला गया फ्लैग मार्च, पूर्व से चिन्हित क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने निकाला मार्च।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

लोकसभा चुनाव,रमजान पर्व और रामनवमी से पहले बिरौल थाना की ओर से क्षेत्र के आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने एवं असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू हुआ जो कॉलेज रोड,नगर क्षेत्र के शहीद भगत सिंह स्मारक चौक,सिनेमा रोड,पुल घाट,मछली हट्ठा, मास्टर चौक,शिवाजी नगर से गुजरते हुए पुरना थाना चौक ,नवटोलियां ,हाट गाछी ,शैखपुरा मार्ग से गुजरता हुआ मार्च वापस थाने पहुंचा।इसमें स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी रंजीत चौधरी के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल थे। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक शक्ति सिंह, मो.फिरोज, ध्रुव कुमार मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर बिरौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर थाना के निकट पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी ने वाहन जांच करते देखे गए।