बिरौल के ईटवा शिवनगर पंचायत के वार्ड न0-10 में मतदाता जागरुकता चेतना सभा का किया गया आयोजन।जीविका महिला ग्राम संगठन ने मतदाता चेतना सभा कर मतदाताओ को किया जागरुक।

बिरौल/दरभंगा

प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन ईकाई,जीविका,बिरौल के जीवन ज्योति जीविका महिला संकुल संघ द्वारा संचालित प्रकाश जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वाधान मे ईटवा शिवनगर पंचायत के वार्ड न0-10 मे मतदाता जागरुकता चेतना सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार ने किया।इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की बारह समूह के प्रतिनिधि भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि अपने पसंद की सरकार बनाने के लिए 13 मई को प्रत्येक मतदाता वोट करे तथा समाज के हर एक व्यक्ति एक दूसरे को मतदान के लिए प्रेरित करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा मतदान होगा लोक तंत्र उतनाही मजबूत होगा।उन्होंने जीविका दीदीयां को बूथ दूत के रूप में जन जन तक मतदान करने का संदेश पहुंचाने हेतु आगे आने की अपील की।प्रकाश जीविका महिला ग्राम संगठन के जीविका मित्र निधि कुमारी के नेतृत्व जीविका दीदीयां ” एक वोट देश के नाम, पहले मतदान, फिर जलपान,घर घर को संदेश दो वोट दो वोट दो “स्लोगन खिला तख़्तियां हाथों में लेकर मतदाताओं को जागरुक किया। सभा को सामुदायिक प्रेरक मनोरमा देवी, बुक कीपर काजल कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार,तपन कुमार, दिलीप कुमार झा, ग्राम संसाधन सेवी कृष्ण कुमार चौधरी, मंजु देवी,मीरा देवी, आशा देवी, ललिता देवी चंद्रिका देवी एवं विमला देवी सहित दर्जनों दिदियाँ ने संबोधित किया।