लहेरियासराय थाना की पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को दबोचा ,थानाध्यक्ष ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के दौरान हो रही उपलब्धि।
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को दबोचा ,थानाध्यक्ष ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के दौरान हो रही उपलब्धि।
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को दबोचा ,थानाध्यक्ष ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के दौरान हो रही उपलब्धि।
दरभंगा /
नशेड़ी एवं नशे के धंधे मे लिप्त लोंगों की गिरफ्तारी के लिये लहेरियासराय थाना की पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही हैं। इसी का नतीजा हैं कि हर दिन पुलिस के गिरफ्त मे ऐसे धंधेबाज आ रहें हैं।
सोमवार को देशी /विदेशी शराब के साथ जहां दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था वहीं देर शाम सवा तीन लीटर देशी शराब के साथ रहमगंज मुहल्ला के जवाहरलाल महतो के पुत्र राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। इसी से सटे मुहल्ले से पुलिस ने सुजीत महतो एवं मों शमीम को गिरफ्तार किया था।
यहां बता दे कि लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार के निर्देश पर उनकी टीम अलग अलग जगहों पर भी छापेमारी कर शराब बरामदगी के अलावे शराब तस्करों को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। थाना के सामने मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।
वहीं थाना पुलिस एवं यातायात प्रभारी कुमार गौरव के प्रयास से थाना के आगे लग रहें ठेले को भी खाली कराया गया हैं इस कारण थाना के आगे का फुटपाथ अब सुंदर दिखने लगा हैं।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि शराब की बरामदगी समेत अन्य कार्यों को लेकर वे हमेशा सजग रहते हैं और बेहतर पुलिसिंग का प्रयास करते रहते हैं।
छापेमारी टीम मे एएसआई उदय यादव के अलावे पुलिस टीम शामिल थी।
विकास से कोसों दूर कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड का भरडीहा गांव ,स्कूल को भवन नहीं ,नदी पार करने के लिये पुल नहीं ?ग्रामीणों ने लिया निर्णय ,नहीं करेंगे मतदान।
बिरौल में रमजान,रामनवमी को लेकर पुलिस की ओर से निकाला गया फ्लैग मार्च, पूर्व से चिन्हित क्षेत्र में लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने निकाला मार्च।