लहेरियासराय थाना की पुलिस ने देशी /विदेशी शराब के साथ दो युवक को दबोचा।
दरभंगा /
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने विदेशी शराब के बोतल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि करमगंज मुहल्ले मे एक युवक शराब का धंधा कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि इसी सूचना थाना की टीम को भेजा गया।
थाना की पुलिस ने मौके से करमगंज मुहल्ला के देबू महतो के पुत्र सुजीत महतो को 180ml का 22बोतल व्हिस्की एवं 9लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं यही नहीं उसके साथ यूसुफगंज मुहल्ला के मों शमीम के पुत्र मों तमन्ना को भी गिरफ्तार किया गया हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि ये पूर्व मे भी शराब कांड का आरोपी रहा हैं।
छापेमारी टीम मे एसआई श्री राम ,एएसआई पवन यादव के अलावे थाना की पुलिस टीम शामिल थी।

