घनश्यामपुर के कोर्थु में भाजपा मंडल की ओर से बैठक का हुआ आयोजन, भाजपा के प्रदेश से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी रहें उपस्थित।

बिरौल/दरभंगा

घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत कोर्थू गांव में सोमवार को प्रेमचंद ठाकुर के आवास पर भाजपा मंडल द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस बात को लेकर विचार मंथन किया गया कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बूथ अध्यक्ष से बातचीत करेंगे और हाल-चाल जानेंगे.साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श एवं रणनीति बनाया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ के साथ जिला महामंत्री अभयानंद झा, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी कुमार यादव मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। पप्पू सिंह ने प्रबुद्धजनों को मोदी सरकार की योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अबकी बार प्रधानमंत्री ने 400 पार का लक्ष्य दिया है, जिसे पूरा करना है।उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश का कुल बजट 10 लाख करोड़ था, जो अब बढ़कर 45 लाख करोड़ रुपये हो गया है।आज देश हर तरफ आगे बढ़ रहा हैं।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में पीएम मोदी के प्रति काफी उत्साह है। देशवासियों ने फिर से मोदी सरकार बनाना तय कर लिया है। अभयानंद झा ने कहा कि मोदी सरकार ने अबकी बार 400 पार का जो लक्ष्य दिया है वह लक्ष्य हरसंभव हम सभी को पूरा करना होगा,अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि पीएम मोदी जी बेहतरीन डेवलपमेंट मॉडल है, जिससे जनता अवगत है। यही कारण है कि अब भी एक सामान्य जनसंपर्क अभियान में गांव गांव में हजारों की भीड़ उमड़ रही है।यह संकेत है कि अबकी बार 400 पार में कोई भी अड़चन नहीं है। बैठक में लाल मुखिया, शिवशंकर झा, मणिकांत मिश्र, नूनू सिंह,अश्विनी सारंगी, ललित झा, धनपत ठाकुर, नागे कमती, प्रकाश ठाकुर,कौशलेंद्र झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे